जयनगर +2 उच्च विद्यालय में एनसीसी भर्ती कार्यक्रम सम्पन्न
जयनगर : 25:06:2026
पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय परिसर में गुरुवार को 2026 बैच के एनसीसी कैडेटों का भर्ती कार्यक्रम आयोजित हुआ। 34 बिहार बटालियन एनसीसी के पीआई हवलदार देवव्रत सिंह एवं हवलदार वीर बहादुर गुरुंग के द्वारा छात्रों की भर्ती एनसीसी ट्रूप के लिए की गई। चयन प्रक्रिया में 400 मीटर दौड़, 20 पुश अप, 20 सिट अप, आई टेस्ट आदि के पैमाने पर जाँचकर छात्रों की भर्ती की गई । 368/34 ट्रूप के एएनओ डॉ. केशव चन्द्र झा के संयोजकत्व एवं प्रधानाध्यापक सुनील कुमार की उपस्थिति में पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों के चयन एवं भर्ती प्रक्रिया में सीनियर कैडेट आकाश कुमार, प्रिंस कुमार, जय नारायण भगत, विवेक कुमार ठाकुर, अभिषेक कुमार कर्ण आदि उपस्थित होकर पीआई को सहयोग प्रदान किया। कुल 28 कैडेटों की भर्ती गुरुवार को की गई ।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें