बड़गांव थाना में जन जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यशाला का आयोजन
न्यूज़ डेस्क : मधुबनी
24:07:2026
दरभंगा : बड़गांव थाना एवं सेंटर डायरेक्ट कवच परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में थाना परिसर में जन जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी विनीता कुमारी द्वारा किया गया। इसमें सभी चौकीदार एवं थाना के पुलिसकर्मी उपस्थित थे । विनीता कुमारी ने बताई कि कैसे एक साथ सभी आदमी को मिलकर बाल श्रम एवं बाल विवाह, मानव व्यापार जैसे जघन्य अपराध पर विजय पाया जा सकता है । वहीं +2 उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोठराम में सभी छात्र - छात्राओं को शपथ दिलाई गई कि लड़कों की उम्र 21 वर्ष एवं लड़कियों की उम्र 18 वर्ष शादी के लिए होना जरूरी है। उससे पहले अगर कोई शादी करता है तो वह कानून का उल्लंघन करने के विरूद्ध जेल भी जा सकता है । सेंटर डायरेक्ट कवच परियोजना के प्रखंड समन्वयक त्रिपुरारि कुमार एवं सत्य प्रकाश ने समझाया कि मानव व्यापारी की पहचान कैसे करें एवं किसी भी दूर के रिश्तेदार या जान पहचान के लोगों के झांसे में नहीं आना है । कहीं वह मानव का व्यापारी भी हो सकता है जो हमें काम दिलाने या शिक्षा दिलाने के नाम पर बहला फुसलाकर अन्यत्र ले जा कर बेच देता है, जिससे उसे मोटी राशि का रकम प्राप्त हो जाता है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें