Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 23 जुलाई 2026

एनसीसी कैडेट राजीव कुमार ने शूटिंग में मधुबनी ज़िले का नाम किया रोशन

 कैडेट राजीव कुमार ने शूटिंग में मधुबनी ज़िले का नाम किया रोशन 








रिपोर्ट : उदय कुमार झा 

23:07:2026




मधुबनी : 34 बिहार बटालियन एनसीसी, मधुबनी के अंतर्गत वाट्सन स्कूल स्थित एनसीसी ट्रूप के कैडेट राजीव कुमार ने शूटिंग प्रतियोगिता में ज़िले का नाम रोशन किया है। आइडीएसएससी के लिए कैडेट राजीव कुमार ने मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना में विभिन्न चरणों में लगे एनसीसी शिविरों में निरंतर शानदार निशानेबाज़ी से सभी पदाधिकारियों का दिल जीत लिया। तमिलनाडु के त्रिची में अखिल भारतीय निशानेबाज़ी प्रतियोगिता वाले कैंप में बिहार & झारखण्ड एनसीसी निदेशालय के दस सदस्यीय टीम में जूनियर डिवीज़न के इकलौता कैडेट के रूप में चयनित होकर पूरी बटालियन, स्कूल और मधुबनी ज़िले का नाम रोशन किया है। 21 जुलाई से 03 अगस्त तक त्रिची में आयोजित कैंप में वह "ओपन साइट प्रोन " शूटिंग में भाग ले रहा है जो एनसीसी के किसी भी कैडेट के लिए बहुत ही गर्व की बात है।  विदित हो कि कैडेट राजीव राघोपुर बलाट गाँव के जवाहर शर्मा का पुत्र है। पिता दिल्ली में नौकरी करते हैँ और माँ रीता कुमारी अपनी तीन बेटियों और दो बेटों की देखभाल गाँव में रहकर करती हैँ। सभी बहनें और भाई विज्ञान लेकर ही पढ़ रहे हैँ। दो भाईयों में बड़ा राजीव कुमार वाट्सन स्कूल में पढ़ाई के साथ ही सैन्य विज्ञान की ओर आकृष्ट होकर अखिल भारतीय निशानेबाज़ी प्रतियोगिता में परचम लहराने पहुँचा है। उसकी इस शानदार सफलता पर सीओ कर्नल कुसुमाकर झा, ले. कर्नल प्रकाश कुमार सिंह, फर्स्ट अफसर एसएनके शर्मा, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार बी.के. मल्लिक सहित बटालियन एवं वाट्सन स्कूल के शिक्षकों ने राजीव कुमार को बधाई दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड