ब्रिगेडियर संजीव मेहरोत्रा ने संवाद कार्यक्रम में कैडेटों का किया मार्गदर्शन
रिपोर्ट : उदय कुमार झा
मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर एनसीसी ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संजीव मेहरोत्रा लंगट सिंह महाविद्यालय मुजफ्फरपुर में एनसीसी कैडेट से संवाद कार्यक्रम में मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने एनसीसी कैडेट को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी तथा संयुक्त सैन्य सेवा के माध्यम से भरतीय सेना में शामिल होने के टिप्स दिए। देश सेवा को सर्वोपरि बताते हुए उन्होंने एनसीसी कैडेट को सेना एवं अन्य असैन्य क्षेत्र में भी कैरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो कनुप्रिया ने कहा कि एनसीसी बच्चों के मन में देश सेवा के प्रति जो भावना प्रेषित करती हैं, वह बेमिसाल है।
एनसीसी के बच्चे अनुशासित एवं कर्मठ जीवन जीते हैं। विभिन्न प्रशिक्षण के दौरान सेना के अधिकारियों और कर्मचारियों के सान्निध्य में सैन्य जीवन की बारीकियों से अवगत होते हैं। इससे पूर्व कॉलेज में एनसीसी के ऐतिहासिक विकास यात्रा पर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ राजीव कुमार ने प्रकाश डाला। एनसीसी के समक्ष उपस्थित चुनौतियों एवं संभावनाओं का भी उन्होंने विस्तार से उल्लेख किया। इस अवसर पर कर्नल कमल किशोर मिश्र,लेफ्टिनेंट डॉ राजीव कुमार, सूबेदार मेजर रणजीत सिंह, सूबेदार अजय कुमार, सूबेदार भक्त बहादुर कारकी, नायब सूबेदार जितेंद्र सिंह, हवलदार सूर्या बहादुर के सी, सीनियर अंडर ऑफिसर आशुतोष कुमार, अंडर ऑफिसर नमृता सुधीर,अंडर ऑफिसर सृष्टि कुमारी आदि मौजूद थे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें