एल.एस. कॉलेज, मुजफ्फरपुर में 42 छात्र-छात्राएं एनसीसी के लिए चयनित
न्यूज़ डेस्क : मधुबनी
19:08:2026
मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज के 42 छात्र छात्राएं एनसीसी कैडेट के रूप में चयनित हुए । 32 बिहार बटालियन एनसीसी मुजफ्फरपुर के समादेशी पदाधिकारी कर्नल कमल किशोर मिश्र के नेतृत्व में बटालियन की ओर से सूबेदार अजय कुमार और हवलदार जय बोहरा ने चयन की प्रक्रिया को अंजाम दिया। 54 सीटों के लिए 77 छात्र छात्राओं ने नामांकन हेतु आवेदन दिया था। इनमें से 65 अभ्यर्थी चयन हेतु शारीरिक एवं लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए, जिनमें 23 छात्र एवं 19 छात्राओं का चयन हुआ।
पूरी तरह पारदर्शी तरीके से लंगट सिंह कॉलेज खेल के मैदान में चयन की प्रक्रिया पूर्ण हुई। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या प्रो कनुप्रिया ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी बच्चों के जीवन को संवारने में अपनी महती भूमिका निभा रहा है। देश के युवाओं में राष्ट्र के प्रति प्रेम और समर्पण का भाव विकसित करने तथा देश सेवा के लिए युवाओं को प्रेरित करने में एनसीसी की भूमिका सराहनीय है। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ राजीव कुमार ने कहा कि एनसीसी छात्र छात्राओं के व्यक्तित्व के विकास एवं चरित्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर सीनियर अंडर ऑफिसर आशुतोष राज, अंडर ऑफिसर नमृता सुधीर, अंडर ऑफिसर सृष्टि, सार्जेंट ज्योतिलाल, सार्जेंट अनुज कुमार, जयप्रकाश, लांस कॉरपोरल रिया , अपर्णा एवं अन्य एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें