Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026

बड़गांव थाना के 88/26 मामले के आरोपी पुलिस गिरफ्त में

 बड़गांव थाना के 88/26 मामले के आरोपी गिरफ्तार 




रिपोर्ट : उदय कुमार झा 

मधुबनी : 07:08:2026



दरभंगा ज़िला के बड़गांव थाना में अंकित कांड संख्या 88/2026 के आरोपियों को थानाध्यक्ष विनीता कुमारी के निर्देशन में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला धारा 420 और 303 के तहत पंजीकृत किया गया था। इस कांड के आरोपी हैँ - मसगुर आलम उर्फ़ तमन्ने (थाना - बिरौल), मुन्ना कुमार चौधरी (थाना - बिरौल), प्रकाश मुखिया (थाना - कुशेश्वर स्थान) । साथ ही, अप्राथमिकी अभियुक्त कृष्णा कुमार, पे. वासुदेव मुखिया, सा.- मिसी, थाना - कुशेश्वर स्थान को भी पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है । थानाध्यक्ष विनीता कुमारी ने बताई कि हमारे थानाक्षेत्र में अपराध करनेवाले बख्शे नहीं जाएँगे । थानाक्षेत्र में शान्ति बनाए रखना बड़गाँव पुलिस की प्राथमिकता है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड