*8 BIHAR BATTALION NCC, DARBHANGA*
*नशा मुक्त भारत अभियान के तहत NCC कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली*
न्यूज़ डेस्क : मधुबनी
08:08:2026
दरभंगा : नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 8 बिहार बटालियन NCC, दरभंगा द्वारा दिनांक 08 अगस्त 2026 को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन एवं युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली 8 बिहार बटालियन NCC से प्रारंभ होकर LNMU – श्यामा मंदिर – IT चौक – हसन चौक होते हुए पुनः 8 बिहार बटालियन NCC में संपन्न हुई।
रैली के दौरान NCC कैडेटों ने नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। कैडेटों ने विभिन्न जागरूकता नारों के माध्यम से युवाओं एवं आम नागरिकों से नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की।
इस अभियान में 01 JCO, 03 PI Staff, 01 ANO तथा 35 NCC Cadets, कुल 40 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन Commanding Officer, 8 Bihar Battalion NCC, Lt Col DK Singh के मार्गदर्शन में तथा Sub Maj Madan Tamang के समन्वय में सफलतापूर्वक किया गया।
अभियान का संदेश
“नशे को कहें ना – स्वस्थ भारत, नशामुक्त भारत का निर्माण करें।”



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें