Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 9 अगस्त 2026

जयनगर में व्यवसायी को गोली मारी : पुलिस छापेमारी जारी

 जयनगर में व्यवसायी को गोली मारी : पुलिस छापेमारी जारी 




रिपोर्ट : उदय कुमार झा 

09:08:2026



मधुबनी : शनिवार की देर रात 11 बजे किराना दुकानदार गुड्डू महतो (50 वर्ष) अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। उसी समय बाइक सवार दो लड़कों ने उनका झोला छीनने की कोशिश की और इस क्रम में उनके पेट में गोली मारकर फरार हो गए । पीड़ित दुकानदार का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।  FSL की टीम ने घटना स्थल पर पहुँचकर जाँच की। मौके पर सीनियर एसपी योगेंद्र कुमार एवं ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ भी पहुँचे । घटना के उदभेदन के लिए एक विशेष टीम का गठन जयनगर के एसडीपीओ के नेतृत्व में किया गया है। CCTV फुटेज के आधार पर एक लड़के की पहचान की गई है। जयनगर थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना पर सीनियर एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि अपराधियों की गिरफ़्तारी बहुत जल्दी होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड