Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 9 अगस्त 2026

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 8 बिहार बटालियन एनसीसी दरभंगा का जन -जागरूकता अभियान

 टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 8 बिहार बटालियन एनसीसी का जन-जागरूकता अभियान




न्यूज़ डेस्क : मधुबनी 

09:08:2026


दरभंगा : टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से 8 बिहार बटालियन एनसीसी, दरभंगा द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में व्यापक टीबी जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।



इस अभियान के अंतर्गत दरभंगा जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रत्येक प्रखंड से 5-5 एनसीसी कैडेटों को विशेष रूप से तैनात किया गया। कैडेटों ने स्वास्थ्य केन्द्रों पर आम लोगों को टीबी रोग के लक्षण, बचाव, समय पर जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक किया तथा टीबी से जुड़ी भ्रांतियों और अफवाहों को दूर करने का प्रयास किया।



इसके अतिरिक्त 8 बिहार बटालियन एनसीसी के विभिन्न संस्थानों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में टीबी जागरूकता अभियान चलाकर आम नागरिकों को टीबी रोग के प्रति सचेत किया गया। कैडेटों ने लोगों को समझाया कि टीबी लाइलाज नहीं है और समय पर जांच एवं नियमित उपचार से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।


अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर बैनर रैली, टीबी जागरूकता कार्यक्रम, जन-जागरूकता संवाद तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी का प्रसार किया गया। एनसीसी कैडेटों ने अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ आम जनता को टीबी के प्रति जागरूक करते हुए समाज में व्याप्त भय, भ्रम एवं गलत धारणाओं को दूर करने का संदेश दिया।



इस अभियान का मुख्य उद्देश्य टीबी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच एवं उपचार के लिए लोगों को प्रेरित करना तथा टीबी मुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।


8 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रखते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक टीबी मुक्त भारत का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड