Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 29 अगस्त 2026

8 सितंबर को कोलम्बो में लाइव टॉक शो &डिबेट का हिस्सा बनेंगे डॉ. राजनाथ झा

 *कोलम्बो के ज्योतिष सिम्पोजियम में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे डा० राजनाथ झा*



*आठ सितम्बर को बनेंगे लाइव टॉक शो का हिस्सा*



न्यूज़ डेस्क : मधुबनी 

29:08:2026



पटना। मिथिला और बिहार की ज्योतिष परंपरा के संवाहक ज्योतिर्वेद विज्ञान संस्थान, पटना के निदेशक डा० राजनाथ झा आगामी सात से ग्यारह सितम्बर तक श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो के होटल सिन्नामोन बीच रिसॉर्ट में आयोजित 'श्रीलंका: द सेक्रेट एस्ट्रोलॉजिकल सिम्पोजियम' में बिहार का ज्योतिष प्रतिनिधित्व करेंगे।

डा० राजनाथ झा सिम्पोजियम में निर्धारित विषय 'ह्वॉट इज फ्यूचर ऑफ एस्ट्रोलॉजी एण्ड फ्यूचर ऑफ एस्ट्रोलॉजर्स' पर अपना व्याख्यान देंगे। एमिनेंट स्कॉलर (प्रसिद्ध विद्वान) के रूप में आमंत्रित डा० झा को ज्योतिष के क्षेत्र में शोधपूर्ण विशिष्ट कार्य के लिए 'ज्योतिषाचार्य दैवज्ञ पुरस्कारम्' प्रदान किया जाएगा। 

   आठ सितम्बर को डा० राजनाथ झा लाइव टॉक शो एण्ड डिबेट का हिस्सा बनेंगे। यहाँ भी ज्योतिष विद्या एवं ज्योतिषियों के भविष्य पर अपना तर्क प्रस्तुत करेंगे। एक जिज्ञासा के उत्तर में डा० झा ने कहा कि काल की जो स्थिति और गति है वह ज्योतिष विद्या और ज्योतिषी दोनों के लिए उज्ज्वल भविष्य का संकेत कर रही है। यह शाश्वत विद्या है इसीलिए इसका भविष्य भी उन्नत रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड