Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 11 अगस्त 2026

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर 8 बिहार बटालियन एनसीसी की भव्य जागरूकता रैली

 *हर घर तिरंगा अभियान को लेकर 8 बिहार बटालियन एनसीसी की भव्य जागरूकता रैली*






रिपोर्ट : उदय कुमार झा 




दरभंगा : 11 अगस्त 2026


 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से 8 बिहार बटालियन एनसीसी, दरभंगा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में एनसीसी कैडेट्स ने पूरे उत्साह, अनुशासन और जोश के साथ भाग लेकर शहरवासियों को राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।


रैली का नेतृत्व 8 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल डी.के. सिंह ने किया। इस अवसर पर 04 जेसीओ, 06 पीआई स्टाफ, 02 एएनओ तथा लगभग 300 एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए।

रैली हसन चौक से प्रारंभ होकर आईटी चौक, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU), श्यामा मंदिर होते हुए 8 बिहार बटालियन एनसीसी मुख्यालय पहुँची। रैली के दौरान कैडेट्स ने देशभक्ति नारों एवं संदेशों के माध्यम से लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।


रैली के दौरान “वंदे मातरम्” गीत का सामूहिक गायन भी किया गया। सैकड़ों कैडेट्स द्वारा एक स्वर में वंदे मातरम् का गायन किए जाने से पूरा वातावरण देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा। मार्ग में उपस्थित लोगों ने भी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया।


अभियान के अंतर्गत हर घर तिरंगा पंजीकरण को भी विशेष प्राथमिकता दी गई। इस दौरान 500 से अधिक एनसीसी कैडेट्स का पंजीकरण कराया गया। कैडेट्स ने लोगों को तिरंगे की गरिमा, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा स्वतंत्रता दिवस के महत्व के प्रति जागरूक किया।


इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल डी.के. सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल एक राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, गौरव और वीर शहीदों के बलिदान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देश के युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने तथा प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय पर्व से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।


8 बिहार बटालियन एनसीसी की इस रैली ने दरभंगा शहर में “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” का संदेश पहुँचाते हुए स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह और राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड