Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 6 अगस्त 2026

नेपाल - भारत सीमा पार करने के लिए अब राशन कार्ड या बैंकिंग दस्तावेज भी जरूरी

 नेपाल -भारत सीमा पार करने के लिए अब राशन कार्ड या बैंकिंग दस्तावेज भी जरूरी






 स्पेशल रिपोर्ट : प्रभु मिश्रा 

06: 08 : 2026



नेपाल–भारत सीमा पर आवागमन के दौरान अब केवल आधार कार्ड को पर्याप्त पहचान पत्र नहीं माना जाएगा। फर्जी आधार कार्ड के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए दोनों देशों के सुरक्षा अधिकारियों ने राशन कार्ड या बैंकिंग संबंधी दस्तावेज भी पहचान के लिए अनिवार्य रूप से जांचने पर सहमति जताई है।


नेपाल के बर्दिया,गुलरिया स्थित सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) की 31वीं गण और भारत के बहराइच स्थित एसएसबी अधिकारियों के बीच हुई काउंटर पार्ट बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि भारत में फर्जी आधार कार्ड बनाकर बांग्लादेशी, रोहिंग्या समेत तीसरे देशों के नागरिकों को अवैध रूप से नेपाल में प्रवेश कराने की कोशिशें बढ़ी हैं।


इसी को देखते हुए दोनों देशों ने सीमा पर निगरानी और पहचान सत्यापन को और सख्त करने का फैसला किया है। अब सीमा पार करने वाले यात्रियों के आधार कार्ड के साथ आवश्यकता पड़ने पर राशन कार्ड, बैंकिंग दस्तावेज या अन्य पहचान संबंधी कागजात की भी जांच की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड