एनसीसी कैडेटों के बीच चलाया गया "हर घर तिरंगा" एवं "टी.बी. मुक्त भारत" अभियान
रिपोर्ट : उदय कुमार झा
14:08:2026
मधुबनी : शुक्रवार को 34 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में एनसीसी कैडेटों के बीच टी.बी. के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया । सबसे पहले "हर घर तिरंगा"अभियान के तहत बटालियन के प्रशासी पदाधिकारी ले. कर्नल प्रकाश कुमार सिंह के नेतृत्व में सूबेदार मेजर बिस्टू थापा के साथ ही सभी जेसीओ, एनसीओ, कैडेट एवं सिविल स्टाफ ने तिरंगे को सलामी दी। उसके बाद विद्यालय के सभागार में प्रशासी पदाधिकारी ने कैडेटों को टी.बी. के बारे में जानकारी देते हुए खुद को स्वस्थ रखने, इस बीमारी के फैलाव एवं उससे बचाव की जानकारी देते हुए अपने अपने परिजनों एवं समाज के लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की सलाह दी। सूबेदार मेजर बिस्टू थापा ने कैडेटों को सम्बोधित करते हुए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने एवं इस रोग के लक्षणों को समझने पर जोर दिया । कैडेट राजनंदनी ने टी.बी. मुक्त भारत अभियान की सफलता पर गंभीरता से प्रकाश डाली। कैडेट शाम्भवी सुमन ने देशभक्ति का गीत प्रस्तुत कर पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दी। कैडेट राजनंदनी एवं शाम्भवी को सूबेदार मेजर ने एनसीसी टी शर्ट देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार बी.के.मल्लिक, सूबेदार एन.सी. मेहता, रामलाल, नवीन कुमार, बीएचएम पूर्ण बहादुर आले, 67 कैडेट,लश्कर अशोक कुमार सहित सभी एनसीओ एवं सिविल स्टाफ उपस्थित थे।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें