Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 12 अगस्त 2026

जयनगर में +2हाई स्कूल के एनसीसी कैडेटों ने तिरंगा के साथ निकाला रूट मार्च

 जयनगर में +2 हाई स्कूल के एनसीसी कैडेटों ने तिरंगा के साथ निकाला रूट मार्च 




रिपोर्ट : उदय कुमार झा 

मधुबनी : 12:08:2026



जयनगर : स्थानीय +2 हाई स्कूल जयनगर में आज हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत एनसीसी कैडेट द्वारा तिरंगा के साथ रूट मार्च निकाला गया।

 इसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री सुनील कुमार  ने की ।


  34 बिहार बटालियन एनसीसी से हवलदार लक्ष्मण थापा के अगुआई में रूट मार्च कराया गया।

 368/34 एनसीसी ट्रूप के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डॉक्टर केशव चंद्र झा ने इस अवसर पर बताया कि वंदे मातरम के डेढ़ सौ साल पूरे होने के अवसर पर तिरंगा को सम्मान देने के लिए यह रूट मार्च निकाला गया है।

 सभी कैडेटों ने उत्साह से वंदे मातरम,भारत माता की जय आदि नारे लगाते हुए रूट मार्च निकाला। विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं छात्रों ने इसमें बढ़चढ़ कर भाग लिया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड