मधुबनी के सिविल कोर्ट, पुलिस लाइन और थानों में शान से लहराया तिरंगा
रिपोर्ट : उदय कुमार झा
मधुबनी : 15:08:2026
मधुबनी : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मधुबनी के सिविल कोर्ट परिसर में तिरंगा फहराने का कार्यक्रम आयोजित हुआ । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ज़िला न्यायाधीश श्री पवन कुमार पाण्डेय उपस्थित थे । उनके साथ लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बोधकृष्ण झा भी थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्ष सह अधिवक्ता बोधकृष्ण झा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज़ फहराने से हुआ । ध्वज़ारोहण के बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया ।
इस अवसर पर जज जय किशोर दुबे, रचना राज, ललन कुमार, अधिवक्ता कन्हैयाजी झा, दुर्गानंद झा, सुनील कुमार, रेणु झा, सुगंधा श्रुति सहित कई अधिवक्ता एवं न्यायालय के लोग उपस्थित थे ।
पुलिस लाइन में प्रभारी मंत्री लेशी सिंह ने ध्वजारोहण कर मधुबनीवासियों को सम्बोधित की। उनके साथ डीएम आनन्द शर्मा, एसएसपी योगेंद्र कुमार सहित ज़िले के कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया। परेड में एसएसबी, ज़िला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी एवं स्काउट के प्लाटून शामिल थे।
पंडौल थाना में थानाध्यक्ष शिल्पी कुमारी द्वारा तिरंगा को फहराया गया। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी सीडी ठाकुर, अणिमा राज सहित सभी अफसर, पुलिसकर्मी एवं आम नागरिक उपस्थित थे । झंझारपुर के आर.एस. थाना में तेज़-तर्रार थानाध्यक्ष माया कुमारी ने तिरंगा फहराकर झंडे को सलामी दी । जयनगर थाना में पुनि रमण कुमार ने तिरंगा फहराया ।
महिला थाना में थानाध्यक्ष रीना भारती द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर अपर थानाध्यक्ष शालिनी कुमारी गुप्ता,पुअनि शोभा कुमारी सहित सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे । साथ ही उसी परिसर में स्थित साइबर थाना एवं अनुसूचित जाति /जनजाति थाना में भी पूरे उत्साह के साथ झंडा फहराया गया।
पूरे ज़िले में लोगों के बीच स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक खास उत्साह देखा गया।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें