Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

अवकाश प्राप्त पूर्व अर्धसैनिक डिपो इंचार्ज छेदु मिश्र का निधन

 नहीं रहे रामपुर, मधवापुर निवासी अवकाश प्राप्त पूर्व अर्धसैनिक डिपो इंचार्ज छेदु मिश्र





रिपोर्ट : प्रभु मिश्रा 

मधवापुर : 20:08:2026


मधुबनी : रामपुर, मधवापुर निवासी एवं अवकाश प्राप्त पूर्व अर्धसैनिक डिपो इंचार्ज (गुवाहाटी) श्री छेदु मिश्र (पिता–स्वर्गीय बिल्लू मिश्र) का करीब 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने गुरुवार सुबह करीब 4 बजे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।


परिजनों के अनुसार, श्री मिश्र पिछले करीब 10 दिनों से सामान्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण गाजियाबाद के निजी अस्पताल में इलाजरत थे। उनके निधन के बाद परिजनों द्वारा गाजियाबाद में यमुना नदी के किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया।


उनके निधन की खबर से रामपुर एवं मधवापुर क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों, शुभचिंतकों एवं परिचितों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।


श्री छेदु मिश्र अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। वे आदर्श व्यवहार, मिलनसार स्वभाव एवं सरल व्यक्तित्व के धनी थे। गांव-समाज में उनकी विशिष्ट छवि थी और वे स्थानीय स्तर पर एक चर्चित एवं सम्मानित व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे।


उनके निधन से क्षेत्र ने एक मिलनसार, व्यवहार-कुशल और सम्मानित व्यक्तित्व को खो दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड