Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026

झंझारपुर में बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा मुखिया आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

 झंझारपुर में बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा मुखिया आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन




न्यूज़ डेस्क : मधुबनी 

21:08:2026



झंझारपुर : बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा झंझारपुर अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले 11 प्रखंडों की सभी 148 ग्राम पंचायतों के माननीय मुखियागण के साथ आज दिनांक 21 अगस्त 2026 को झंझारपुर स्थित सम्राट अशोक भवन में मुखिया आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों एवं बैंक के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद स्थापित करते हुए ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में आपसी सहयोग को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों को बिहार ग्रामीण बैंक की विभिन्न बैंकिंग सेवाओं, ऋण एवं जमा योजनाओं, सरकारी प्रायोजित ऋण योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा वित्तीय समावेशन से संबंधित विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, अधिकाधिक लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने, जमा एवं ऋण व्यवसाय को बढ़ावा देने तथा पात्र लाभुकों तक विभिन्न सरकारी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में झंझारपुर अनुमंडल की सभी 148 ग्राम पंचायतों के मुखियागण ने सहभागिता की। इस अवसर पर मुखिया संघ के अध्यक्ष श्री मिथिलेश झा जी, जिला परिषद उपाअध्यक्ष श्री संजय यादव जी, बिहार ग्रामीण बैंक प्रधान कार्यालय, क्षेत्रीय प्रबंधक श्री प्रशांत गौतम  एवं क्रेडिट हेड श्री सुमन झा सहित बैंक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैंक अधिकारियों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में बैंक की विभिन्न जनकल्याणकारी, सामाजिक सुरक्षा एवं वित्तीय समावेशन योजनाओं के प्रति आमजन को जागरूक करने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभुक बैंकिंग सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।

कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने भी क्षेत्र में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार, ग्रामीण जनता को वित्तीय सेवाओं से जोड़ने तथा पात्र लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में बिहार ग्रामीण बैंक को हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का समापन बैंक एवं पंचायत प्रतिनिधियों के बीच सहयोग, संवाद एवं समन्वय को और अधिक मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने तथा क्षेत्र के समग्र आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में मंच संचालन निशांत गौरव ने प्रभावी तरीके से किया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड