"हर घर तिरंगा रैली" में सूरी स्कूल के एनसीसी कैडेटों ने उत्साह से लिया भाग
रिपोर्ट : उदय कुमार झा
मधुबनी : 12:08:2026
मधुबनी : "हर घर तिरंगा रैली" के अवसर पर GMSS सूरी +2 उच्च विद्यालय, मधुबनी के एनसीसी ट्रूप के 67 कैडेटों ने एएनओ फर्स्ट अफसर मो. शमशीर और पी आइ हवलदार बल बहादुर थापा के नेतृत्व में पहले अपने विद्यालय में बड़े ही उत्साह से तिरंगा लहराया। उसके बाद मधुबनी ज़िला प्रशासन द्वारा शिवगंगा बालिका विद्यालय से निकाली गई रैली में कैडेटों ने भी भाग लिया। डीएम आनन्द शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई रैली थाना चौक, महादेव मन्दिर, स्टेशन चौक होते हुए पुनः शिवगंगा बालिका विद्यालय पहुँची । इस रैली में भी मो. शमशीर एवं हवलदार बल बहादुर थापा के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स शान से तिरंगा लहराते हुए चल रहे मार्च कर रहे थे। रैली को सफल बनाने में लांस कॉर्पोरल अभिषेक आनन्द, सरस्वती कुमारी, अनामिका कुमारी, कृष्णा कुमार, प्रीतम कुमार, विश्वजीत खरगा, अनुराग कुमार, रौशन कुमार, शिव कुमार, नुरुल होदा,प्रीति कुमारी, असमा खातून, नगमा परवीन,शाहीन परवीन, शमा प्रवीण, नीलम कुमारी, सुहानी कुमारी, प्रतीक्षा कुमारी, संस्कृति कुमारी, अनन्या कुमारी आदि कैडेटों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें