15-16 सितंबर को लगेगा नियोजन कैंप, 100 पदों पर होगी भर्ती
सिटी रिपोर्टर : मधुबनी
13:09:2026
मधुबनी : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के जिला नियोजनालय, के माध्यम से दो दिवसीय नियोजन कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
यह कैंप 15 सितंबर और 16 सितंबर को आईटीआई कॉलेज, खिखड़ीपट्टी, बिस्फी, मधुबनी के कैंपस में ऑनलाइन मोड में आयोजित होगा। कैंप में ख्यात कंपनी के द्वारा 100 रिक्तियों पर फिक्स टर्म ट्रेनी के पद के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाना है।
इस भर्ती में 10वीं, 12वीं, आइटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 से 29 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 19000 से 20000 रुपये वेतन के साथ-साथ ईएसआई पीएफ , ग्रैच्युटी आदि की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।
इस संबंध में जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी निशांत रंजन ने दी। उन्होंने बताया कि इस नियोजन कैंप में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का एनसीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।
अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छाया प्रति के साथ-साथ अपना बायोडाटा एवं पासपोर्ट साइज फोटो साथ में अवश्य लाएं। जिला नियोजन पदाधिकारी ने अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। नियोजनालय द्वारा लगातार निजी क्षेत्र की कंपनियों के सहयोग से ऐसे कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें