Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 2 सितंबर 2026

लंगट सिंह कॉलेज में एनसीसी कैडेटों ने चलाया "एक पेड़ माँ के नाम"अभियान

 लंगट सिंह कॉलेज में एनसीसी कैडेटों ने चलाया "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान 





न्यूज़ डेस्क : मधुबनी 

02:09:2026




मुजफ्फरपुर : पेड़ मां की तरह जीवनदायिनी है। अतः इसका संरक्षण और संवर्धन न केवल आज के लिए बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए भी अत्यावश्यक है। उक्त बातें लंगट सिंह कॉलेज की प्राचार्या प्रो कनुप्रिया ने *एक पेड़ मां के नाम* नामक राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत पौधारोपण करते समय कही। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के संवर्धन हेतु 32 बिहार बटालियन एनसीसी और लंगट सिंह कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। एनसीसी की तरफ से उपलब्ध कराए गए 100 से अधिक पौधों को कॉलेज परिसर में विभिन्न स्थलों पर लगाया गया।


प्राचार्या ने एनसीसी कैडेट एवं अन्य छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ राजीव कुमार, एनएसएस समन्वयक डॉ शशिकांत पांडे, डॉ दीपक कुमार, डॉ नवीन कुमार, हवलदार किरण श्रेष्ठ,सीनियर अंडर ऑफिसर आशुतोष राज, अंडर ऑफिसर सृष्टि तथा शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड