Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 1 सितंबर 2026

एनसीसी कर्मचारी विश्वेश्वर मंडल के अवकाश ग्रहण करने पर दी गई भावभीनी विदाई

 एनसीसी कर्मचारी के अवकाश ग्रहण करने पर दी गई भावभीनी विदाई 






रिपोर्ट : उदय कुमार झा 

01:09:2026




मधुबनी : अपनी 37 वर्ष नौ महीनों की सफल सेवाकाल के बाद 34 बिहार बटालियन एनसीसी के असैन्य कर्मचारी श्री विश्वेश्वर मंडल ने अवकाश ग्रहण किया । अपनी सेवाकाल के दौरान इनकी कर्तव्यपरायणता के सभी वरीय पदाधिकारी कायल रहे। अवकाश ग्रहण करने के अवसर पर बटालियन मुख्यालय में श्री मंडल के विदाई समारोह का आयोजन सूबेदार मेजर बिस्टू थापा के नेतृत्व में हुआ। कार्यालय के प्रधान लिपिक विपुल कुमार सिन्हा, राजेश कुमार, सूबेदार राजकुमार,



नायब सूबेदार नवीन कुमार, हवलदार पर्वत कुमार नायक, मंगेश कुमार, लश्कर अशोक कुमार, अनिल कुमार, नितिन कुमार, अभिमन्यु के साथ ही सभी सैन्य एवं असैन्य कर्मियों ने श्री मंडल के कार्यकाल की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड