झंझारपुर में एनसीसी भर्ती की प्रक्रिया सम्पन्न
रिपोर्ट : उदय कुमार झा
मधुबनी : 03:09:2026
झंझारपुर : ललित नारायण जनता महाविद्यालय, झंझारपुर के 2/34 एनसीसी कम्पनी में सत्र - 2026-29 के लिए नए कैडेटों की भर्ती प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गई । इस महाविद्यालय के स्नातक प्रथम सेमेस्टर के 27 छात्रों एवं 27 छात्राओं ने अपना एनरोलमेंट एनसीसी प्रथम वर्ष में करवाया।
भर्ती होनेवाले छात्र-छात्राओं के फिजिकल फिटनेस की जाँच की गई और सक्षम कैडेटों का चयन एनसीसी में किया गया। 34 बिहार बटालियन एनसीसी मुख्यालय से आए हुए नायब सूबेदार नवीन कुमार एवं हवलदार देवव्रत ने छात्र छात्राओं का चयन किया । इस पूरी कार्रवाई के दौरान सीनियर कैडेट मनोहर, ऋचा, कंचन, प्रभाष और लव कुमार झा ने नए सीटीओ प्रो.हरिओम के साथ सहयोग किया। अब इन सभी नव चयनित कैडेटों का प्रशिक्षण शीघ्र ही प्रारम्भ होगा ।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें