Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

दरभंगा में दिनदहाड़े परीक्षा देने जा रही नाबालिग लड़की के अपहरण का प्रयास

 दरभंगा में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की के अपहरण का प्रयास 



न्यूज़ डेस्क : मधुबनी 

22:09:2026


जमुई ज़िले में घटित लोमहर्षक घटना की तरह दरभंगा में भी एक नाबालिग लड़की को जबरन उठाने का प्रयास और लड़की की माँ तथा दुकानदारों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है । घटना सोमवार की है। एक नाबालिग लड़की अर्धवार्षिक परीक्षा देने स्कूल जा रही थी।  जमालपुर थानाक्षेत्र के कीरतपुर चौक के समीप यह वीभत्स घटना घटी है । स्थानीय 19 वर्षीय राजू कुमार सदा एक विधिविरुद्ध बालक के साथ बाइक पर सवार होकर लड़की का पीछा करता है और नज़दीक आने पर लड़की का दुपट्टा पकड़कर घसीटते हुए बाइक पर लेकर भागना चाहता है। लड़की चिल्लाती है तो आसपास के दुकानदार चारों ओर से दौड़ते हैँ। दुकानदारों और लड़की की माँ के साथ दोनों आरोपी मारपीट भी करते हैँ। इसी बीच लोग डायल 112 पर सूचना देते हैँ। सूचना मिलते ही पुलिस गाड़ी आती है और पुलिस की गाड़ी देखते ही दोनों आरोपी भागते हैँ। पुलिस टीम पहले लड़की को आश्वस्त करती है और वरीय पदाधिकारियों को सूचना दी जाती है। आनन फ़ानन में बिरौल एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया जाता है। घटना के पाँच घंटे के अंदर घटनास्थल से लगभग दस किलोमीटर दूर कोशी बाँध पर आरोपी राजू कुमार सदा और एक विधिविरुद्ध बालक को गिरफ्त में लेने में पुलिस सफल हुई। 

इस प्रकार, एकबार फिर लड़की के अपहरण का कुत्सित प्रयास किया गया, किन्तु लोगों की सतर्कता और पुलिस कार्रवाई से लड़की बच गई और अपराधी पकड़े गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड