विश्व नदी दिवस के अवसर पर एल.एस.कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित
रिपोर्ट : उदय कुमार झा
24:09:226
मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज मुजफ्फरपुर और 32 बिहार बटालियन एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व नदी दिवस पर व्याख्यान और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी प्राचार्य प्रो शिवा रंजन चतुर्वेदी ने नदियों को जीवन रेखा बताया। उन्होंने कहा कि मानव सभ्यता के विकास में नदियों की बड़ी भूमिका रही है। नदियों को प्रदूषण मुक्त करने हेतु सभी को समेकित रूप से प्रयास करना होगा। कॉलेज के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ राजीव कुमार ने कहा कि नदियों में औद्योगिक कचरे के प्रवाहित होने की वजह से पानी में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। इस वजह से न केवल जलीय जीवों का जीवन खतरे में पड़ जाता है बल्कि पूरी जैव विविधता प्रभावित होती है। नदियों एवं अन्य जल स्रोतों के संरक्षण हेतु एनसीसी कैडेट को शपथ भी दिलाया गया। एनसीसी के कैडेट जैव विविधता और नदियों के संरक्षण को केंद्र में रख कर पेंटिंग के माध्यम से अपने विचारों को अभिव्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ संतोष अनल, डॉ परमेश तिवारी ने भी अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन सीनियर अंडर ऑफिसर आशुतोष राज ने किया। मौके पर डॉ बाणेश्वर शर्मा, डॉ वेद प्रकाश दूबे, डॉ दीपक कुमार, डॉ धीरेंद्र सिंह, अंडर ऑफिसर सृष्टि, सार्जेंट ज्योतिलाल, सार्जेंट शालू समेत बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट और अन्य छात्र छात्रा मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें