यदुनाथ सार्वजनिक पुस्तकालय, लालगंज का 76वां वार्षिक स्थापना दिवस समारोह सोल्लास सम्पन्न
न्यूज़ डेस्क : मधुबनी
07:11:2026
लालगंज : परिसर के अनेकों गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में शनिवार को यदुनाथ सार्वजनिक पुस्तकालय, पैटघाट, लालगंज, मधुबनी (बिहार) का 76वां स्थापना दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण… जय जय भैरवि… से किया गया जिसकी प्रस्तुति सुश्री शिवानी एवं सुश्री आरती द्वारा किया गया। साथ ही, इस अवसर पर डा अरविंद कुमार सिंह झा के गीत से श्रोता आनंदित हुए ।
इसके उपरांत मुख्य अतिथि, कार्यक्रम के अध्यक्ष, पुस्तकालय अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया । पुस्तकालय के अध्यक्ष प्रो. अशर्फी कामति द्वारा स्वागत भाषण एवं सचिव श्री उदय नाथ मिश्र द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया जिसमे उन्होंने वर्ष के दौरान हुए सारी गतिविधियों का सार प्रस्तुत किया । वार्षिक आय-व्यय प्रस्तुत करते हुए कोषाध्यक्ष श्री दिगंबर कामति ने पुस्तकालय के कोष एवं आर्थिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला ।
सभा को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि परिसर के लिए ये गर्व का विषय है कि यदुनाथ सार्वजनिक पुस्तकालय निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इस क्रम में श्री मुरारी कुमार झा “पुरातत्व”, श्री पारस नाथ सिंह झा , डा अरविंद कुमार सिंह झा, डा शिवानंद झा, श्री शिव नाथ झा, श्री शिवशंकर श्रीनिवास , डा अतुलेश्वर झा, डा अजीत मिश्र ने अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम में श्री उमानाथ मिश्रा, डा. कैलाश नाथ मिश्र, श्री बोध नाथ मिश्रा, श्री मिथिलेश मिश्रा, श्री जयंत मिश्र, श्री केशव कुमार, श्री शेखर झा, श्री दिनेश कुमार झा , श्री बौअन जी झा, पुस्तकालय के लाइब्रेरियन श्री पृथ्वीपति कामति सहित अनेकों अतिथि उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि के रूप में मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष (भूगोल विभाग) डा जयानंद मिश्र एवं अध्यक्ष के रूप में पूर्व प्राचार्य डा इंद्र नाथ झा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पुस्तकालय के विकास एवं समाज में इसके योगदान के महत्व को रेखांकित किया ।
कार्यक्रम का मंच संचालन श्री अमल कुमार झा द्वारा किया गया जिन्होंने इस क्रम में अपना विचार भी व्यक्त किया ।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें