विद्यापति की प्रतिमा खंडित करनेवालों पर कठोर कार्रवाई हो, अन्यथा मैथिल समाज रहिका करेगा आंदोलन : प्रो. शीतलांबर झा
न्यूज़ डेस्क : मधुबनी
28:11:2026
मधुबनी : प्रो शीतलांबर झा महासचिव मैथिल समाज रहिका, मधुबनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि आज पूर्व घोषणा अनुसार मैथिल समाज रहिका ने जीवछ चौक स्थिति मुक्ति धाम के समीप मिथिला विभूति, मिथिला सहित देश के गौरव विश्वविख्यात कवि कोकिल महाकवि बाबा विद्यापति मूर्ति को छठ पूजा के एक दिन पूर्व रात्रि में असामाजिक तत्वों द्वारा विखंडित कर जीवछ नदी के पानी में फेंकने वाले असामाजिक तत्वों पर ठोस कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने एवं पुनः बाबा विद्यापति मूर्ति को ससम्मान अनावरण के लिए आज पांच सदस्यीय शिष्टमंडल संस्था के महासचिव प्रो शीतलांबर झा के नेतृत्व में जिलाधिकारी मधुबनी की अनुपस्थिति में अपर समाहर्ता श्री मुकेश रंजन जी को मांग पत्र सौंप कर असामाजिक तत्वों पर अविलंब कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
प्रो शीतलांबर झा ने कहा है कि यह मात्र एक मूर्ति खंडित नहीं हुआ है, बल्कि मिथिला के अस्मिता एवं आत्मा पर अपराधियों ने हमला किया है इस कुकृति से पूरे मिथिलावासियों में आक्रोश व्याप्त है , प्रो झा ने साफ शब्दों में कहा कि जीवछ चौक स्थिति मुक्ति धाम के समीप अपराधियों का अड्डा बन चुका है जहाँ नशेरी , गजेरी एवं शराब के धंधा करने वाले खुल्लम खुल्ला धंधा करते हुए देखा जा सकता है मुक्ति धाम में आज कुछ महीनों से एक महात्मा दामोदर पटेल नाम के पुजारी रहते हैँ जो वहां पूजा पाठ, भजन कीर्तन किया करते हैँ। उन्हें भी अपराधियों के द्वारा लगातार धमकाना , मारपीट करना गालीगलौज किया जाता है ताकि पुजारी उस स्थान से भाग जाय ताकि उन लोगों को धंधा करने में कोई समस्या न हो सके।
महासचिव प्रो शीतलांबर झा ने अपने आवेदन पत्र में लिखा है कि दो दिन पूर्व हमलोगों ने इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही के लिए थाना प्रभारी रहिका को भी एक आवेदन सौंपकर ठोस कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए दिया था लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होते देख जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंप कर कार्रवाई करने की अपेक्षा की है। इस संबंध में शिष्टमंडल को अपर समाहर्ता श्री मुकेश रंजन ने आश्वस्त किया है कि हम अपने स्तर से जिलाधिकारी जी को भी समुचित कार्रवाई करने के लिए अग्रसारित करेंगे, साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस अधिकारी को भी बातचीत कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहेंगे।
प्रो झा ने मांग पत्र में कहा है कि यदि पंद्रह दिनों के अंदर ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो मैथिल समाज रहिका आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
शिष्टमंडल में यू एन आई संवाददाता प्रो अमरनाथ आनंद , जी न्यूज संवाददाता बिंदु भूषण ठाकुर , न्यूज नेशन संवाददाता प्रशांत कुमार झा, प्रो अनिल नाथ झा एवं यूट्यूबर आलोक झा थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें