Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022

 टीकाकरण महा अभियान: पंचायत स्तर पर


आम सभा से 15 से 18 वर्ष व 60 वर्ष से ऊपर  आयु के प्रीकॉशन डोज से वंचित लाभार्थियों का किया जाएगा टीकाकरण 


- जिले के सभी 388 पंचायत में होगी आम सभा

- आम सभा में ई-टेलीमेडिसीन को लेकर भी आम लोगों को किया जाएगा जागरूक


मधुबनी, 21फरवरी। आज से जिले के सभी 388 पंचायत में आम सभा आयोजित कर  15 से 18 वर्षा व 60 वर्ष से ऊपर  आयु के प्रीकॉशन डोज से वंचित लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा। आम सभा में ई-टेलीमेडिसीन को लेकर पंचायती राज के सदस्यों व आम लोगों को  जागरूक किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार झा ने बताया जिले में कोरोना टीकारकण अभियान सफलता पूर्वक संचालित किया जा रहा है। कोरोना टीकाकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 14 से 19 फरवरी के बीच वार्डवार आम सभा आयोजित वंचितों के टीकाकरण का प्रयास भी खासा सफल साबित हुआ। विभागीय निर्देश के आलोक में आज से पंचायत स्तर पर आम सभा आयोजित कर वंचितों के टीकाकरण को लेकर विशेष अभियान का संचालन किया जायेगा। इसे लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

जिले में टीकाकरण अभियान का हो रहा सफल संचालन :  

सिविल सर्जन डॉ. झा ने बताया कि जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान का सफल संचालन किया जा रहा है। जिले की बड़ी आबादी टीकाकृत हो चुकी है। जिलाधिकारी का दिशा निर्देश व मार्गदर्शन अभियान के सफल संचालन में मददगार साबित हुआ है। विभिन्न सरकारी विभागों के आपसी समन्वय से हम लगातार टीकाकरण मामले में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण को लेकर लोगों के मन व्याप्त संदेह बहुत हद तक दूर हो चुका है। लोग बढ़-चढ़ कर अभियान में भाग ले रहे हैं।


आम सभा में ई-टेलीमेडिसीन को लेकर भी आम लोगों को किया जाएगा जागरूक:

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एसके विश्वकर्मा ने बताया ई टेलीमेडिसीन को लेकर आम सभा के दौरान पंचायती राज के सदस्य तथा आम लोगों को योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी। वीएचएसएनडी सत्रों व सेवाओं के साथ इन अतिरिक्त चिकित्सीय सुविधाओं को जोड़ा गया है। वीएचएसएनडी सत्र स्थलों पर टेलीकंस्लटेशन के दौरान गर्भवती महिलायें, अतिकुपोषित बच्चों से जुड़े उच्च जोखिम वाले मामले आदि में रेफरल सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। टेलीमेडिसीन की स्वास्थ्य सुविधा लेने के लिए मरीजों को अपने नजदीकी चयनित स्वास्थ्य संस्थान पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिसके बाद वहां तैनात एएनएम द्वारा ऑनलाइन विभाग द्वारा जारी पोर्टल के माध्यम के टेलीमेडिसीन स्वास्थ्य सेवा की सुविधा दिलाई जाएगी। जिसके बाद चिकित्सा परामर्श के अनुसार एएनएम मरीजों को दवाई समेत अन्य चिकित्सा सेवा सुनिश्चित कराएंगी।


आज पंचायत स्तर पर होगा शिविर का आयोजन :

अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए यूनिसेफ एसएमसी प्रमोद कुमार झा ने बताया कि अब तक टीकाकरण के निर्धारित डोज से वंचित लोगों को कोरोना का टीका लगाने के उद्देश्य से 22 फरवरी को पंचायतवार आम सभा का आयोजन किया जायेगा। पंचायत के मुखिया की अध्यक्षता में आयोजित सभा में पंचायतवार विशेष अभियान का संचालन किया जायेगा। इसमें 15 से अधिक आयु वर्ग के तमाम लोगों को टीका का निर्धारित डोज लगाया जायेगा। साथ ही योग्य लाभुकों को प्रीकॉशन डोज का टीका लगाया जायेगा। आम सभा के सफल संचालन की जिम्मेदारी संबंधित बीडीओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सीडीपीओ व प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को सौंपी गयी है। अभियान के सफल संचालन को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। 


जिले में अबतक में 46.32 लाख लोगों का हुआ टीकाकरण:

कुल टीकाकरण: 46,32,975

पहला डोज: 26,21,728

दूसरा डोज: 19,83,833

प्रीकॉशन डोज: 27,414

पुरुष टीकाकरण: 20,80,063

महिला टीकाकरण: 25,80,063

15 से 17 आयु वर्ग: 2,32,260

18 से 44 आयु वर्ग: 26,50,791

45 से 60 आयु वर्ग:9,14,953

60 से ऊपर  आयु वर्ग:8,34,971

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।