Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, 18 February 2022

धूमधाम से मनाया जाएगा त्रिदिवसीय मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह

 


मैथिल समाज रहिका का विस्तारित बैठक संस्था के अध्यक्ष निवर्तमान विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ के अध्यक्षता में स्थानीय मध्यविद्यालय रहिका के परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें मिथिला एवं मैथिली से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श हुआ और लगातार मिथिला क्षेत्र के मातृभाषा मैथिली के उपेक्षा पर चिंता जाहिर की गई।

सर्वसम्मति से संस्था के पूर्व कमिटी को अनुमोदन एवं आय व्यय की सम्पुष्टि हुई।

संस्था के फिर से अध्यक्ष पद पर सुमन कुमार महासेठ, उपाध्यक्ष मो० सनाउल्लाह, जटाधर पासवान, महादेव सहनी, महासचिव प्रो० शीतलाम्बर झा, कोषाध्यक्ष मधु राय, सह सचिब भवेश कुमार झा, संगठन मंत्री कमलनाथ झा ही रहेंगे।

संस्था के महासचिव प्रो० शीतलाम्बर झा ने बताया कि प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह 13 से 15 मार्च त्रिदिवसीय पर्व आयोजित करने का फ़ैसला लिया गया।

प्रो० झा ने कहा इस वर्ष का पर्व में बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि मिथिला मैथिली आन्दोलनी रहिका के पूर्व मुखिया स्व चुनचुन मिश्र का प्रतिमा विद्यापति चौक पर अनावरण किया जाएगा, जो तेरह मार्च को होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तर पर तैयारी प्रारंभ कर दिया गया।

कार्यक्रम में साहित्य अकादमी से सम्मानित बरिष्ट साहित्यकार उदय चन्द्र झा विनोद, डॉ० हेम चन्द्र झा, चन्द्र किशोर मंडल, मो० सनाउल्लाह, कमल नाथ झा, राजेन्द्र यादव, उदय कांत झा ललन, मनोज कुमार झा बबलू, शिव कुमार झा, मधु राय,भवेश कुमार झा, उमर अंसारी, शशिधर झा, शंकरदत्त मिश्र, महेश कुमार सिंह, ललन मंडल, राजू झा, पवन कुमार झा, सुनील कुमार मिश्र, उदय भूषण प्रसाद निराला, राजू पासवान, रंजन झा, मो० सबीर, छत्रधर झा, बिद्यानन्द ठाकुर, दीपू मिश्र, ब्रह्मानंद झा, प्रशांत ठाकुर, प्रशांत झा, कृष्ण कुमार साह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स (Digital Banking Units -DBUs) को लांच किया। उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने किया ऐलान, कहा- बिहार में लगेंगे 20 हजार नये कारोबार, सरकार करेगी मदद। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में बड़ा हादसा, 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती।