Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, 25 February 2022

मिथिला वाहिनी की बैठक हुई, राजकुमार बने नए जिलाध्यक्ष

 मिथिला वाहिनी की बैठक हुई, राजकुमार बने नए जिलाध्यक्ष




आज शुक्रवार को ललित कर्पूरी स्टेडियम, झंझारपुर में मिथिला वाहिनी के झंझारपुर जिला इकाई की बैठक हुई। जिसमें मिथिला वाहिनी प्रमुख सह संस्थापक मिहिर कुमार झा की उपस्थिति मे उपस्थित कार्यकर्ताओं की सहमति से राजकुमार मंडल को मधुबनी जिला प्रमुख के रूप में मनोनीत किया गया।

राजकुमार मंडल को जिला प्रमुख के रूप में घोषणा करते हुए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राजकुमार सामान्य सदस्य से शुरुआत करके विभिन्न दायित्वों का निर्वहन और लगातार संगठन के कार्यों को मजबूती प्रदान करते हुए आज झंझारपुर में जिला प्रमुख के रूप में मनोनीत हुए हैं। सभी कार्यकर्ताओं को इनसे प्रेरणा लेते हुए संगठन के उद्देश्य और कार्यौं को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मिथिला वाहिनी मिथिला, मैथिली और मैथिल के चहुंमुखी विकास हेतु संकल्पित संगठन है और राजकुमार इसको और मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अपने घरों सहित आस पास के लोगों और सरकारी तथा अन्य कार्यालयों में मैथिली भाषा का ही प्रयोग करें, साथ ही दुसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

वहीं, नव मनोनीत जिला प्रमुख झंझारपुर राजकुमार मंडल ने संगठन द्वारा दायित्व दिये जाने पर संगठन और मिथिला वाहिनी प्रमुख के प्रति आभार व्यक्त किया, साथ ही विश्वास दिलाया कि झंझारपुर जिला अंतर्गत आने वाले सभी पंचायतों और गांवों में मिथिला वाहिनी का मजबूत संगठन खड़ा किया जायेगा, जो क्षेत्रीय समस्याओं सहित अन्य मुद्दों पर मजबूती से कार्य करेगा। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संरक्षक सदस्य विजय कुमार यादव ने संगठन के उद्देश्य और कार्यों को विस्तार पूर्वक बतलाया तथा कहा कि अतिशीघ्र झंझारपुर जिला की इक्कीस सदस्यीय समिति का गठन कर के संगठन के कार्य को गति देना चाहिए। संगठन के कार्यों में सहयोग करने और मजबूती प्रदान करने के दृष्टिकोण से रामलाल तांती को जिला सह प्रमुख के रूप में घोषणा की गई। उपस्थित सभी लोगों ने नव मनोनीत जिला प्रमुख एवं सह प्रमुख को बधाई दिया।

इस कार्यक्रम में बबलु सदाय, ललित झा, श्याम मंडल, रूदल मंडल, राजीव झा, विरेन्द्र कुमार पूर्वे, वैधनाथ पासवान ने भी अपने विचार रखे।

इसके अलावा लक्ष्मण सदाय, रणजीत सिंह, रुद्रनाथ राउत,  सेवानिवृत्त फौजी देवचंद्र ठाकुर, भोला तांती, सुरेश सदाय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स (Digital Banking Units -DBUs) को लांच किया। उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने किया ऐलान, कहा- बिहार में लगेंगे 20 हजार नये कारोबार, सरकार करेगी मदद। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में बड़ा हादसा, 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती।