Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday 16 March 2022

माँ अन्नपूर्णा महिला मंच द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में महिलाओं ने मचाया धमाल, रंग अबीर लगा कर मनाया पर्व

 माँ अन्नपूर्णा महिला मंच द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में महिलाओं ने मचाया धमाल, रंग अबीर लगा कर मनाया पर्व




माँ अन्नपूर्णा महिला मंच एवं माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में देर शाम माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने होली गीत व नृत्य के माध्यम से लोगों को भाव विभोर किया। सौहार्द पूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का आह्वान किया गया।


माँ अन्नपूर्णा महिला मंच की संरक्षक रूपम कुमारी ने कहा कि रंगों का पर्व हमें आपसी भाइचारे व समरसता के सूत्र में बांधने का काम करता है। मन का मैल साफ कर यह एक दूसरे के साथ खुशियां बांटने का अवसर है। उन्होंने लोगों को पर्व की अग्रिम बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।


वहीं, माँ अन्नपूर्णा महिला मंच की सचिव सविता देवी ने पर्व के दौरान प्राकृतिक रंगों के उपयोग पर बल देते हुए कहा कि केमिकल युक्त रंगों का उपयोग त्वचा के लिए हानिकारक होता है। इससे लोगों को बचकर रहना चाहिए।


इस मौके पर माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति के संरक्षक उपेंद्र नायक ने कहा कि कहावत है कि होली की मस्ती बूढ़े को भी जवान बना देती है। लेकिन आज इस आधुनिक युग में यह परम्पराएं धीरे धीरे कम हो रही हैं। हम लोग देश के जिस भी हिस्से में रहते हैं, अपनी परंपराओं को भूलते नहीं है। आने वाली पीढ़ियों को भी इन परंपराओं की विरासत को सहेजने के लिए ऐसे कार्यक्रमों की बहुत आवश्यकता है।


इस मौके पर माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति के संरक्षक प्रवीर महासेठ ने कहा काफी समय से चाहत रही है कि जयनगर में महिलाओं के उत्थान एवं उन्हें स्वाबलंबी बनाने में उनकी मदद के लिए महिला संगठन की मदद दरकार थी, जो अब अन्नपूर्णा महिला मंच के माध्यम से सफल हुए। हम कृतसंकल्प लेते हैं कि महिलाओं से जुड़े हर पहलू पर कार्य कर उनको आत्मनिर्भर बनाएंगे।


वहीं मुख्य अतिथि के रूप में नगर के प्रथम नागरिक कैलाश पासवान रहे।


वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुखिया महासंघ के जिलाध्यक्षा सह दुल्लीपट्टी मुखिया प्रतिनिधि समाजसेवी वीरेंद्र यादव थे।


वहीं नगर गणमान्य में अशोक पासवान, प्रीतम बैरोलिया, अनिल जायसवाल, रंजीत गुप्ता, रोमियो नायक, शम्भू गुप्ता, मुनीन्द्र दास, अमर गेड़ा, प्रवीण सिंह, दिनेश पूर्वे, रामचंद्र साह, सुबोध सिंह, मनीष झा, अनुरंजन सिंह एवं अन्य कई लोग मौजूद रहे।


वहीं, जयनगर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कोलकाता निवासी माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति के सदस्य गौरव सिन्हा को सम्मानित भी किया गया।


इस मौके पर मंच संचालन रंजीत गुप्ता एवं लक्ष्मण यादव ने संयुक्त रूप से किया।


इस मौके पर माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति संस्था के संरक्षक सृरेंद्र महतो, गोविंद जोशी, राजेश गुप्ता, संजय महतो, विकास चंद्रा एवं सदस्यों में संतोष शर्मा, गौरव जोशी, रामजी, सोनू पूर्वे, अंकित प्रसाद, मिथिलेश महतो, गौरव सिन्हा, राहुल महतो, प्रथम कुमार, हर्ष कुमार, नीतीश सिंह, नवनीत महतो, श्रवण शर्मा, विकास महासेठ, विवेक पूर्वे, विक्की महतो, सुमित राउत मौजूद रहे। 


वहीं, माँ अन्नपूर्णा महिला मंच के प्रियंका महतो, कामिनी साह, पल्लवी राउत, इंदु कर्ण, रूबी साह, अनिता गुप्ता एवं अन्य दर्जनों महिला सदस्या मौजूद रहीं।


इस मौके पर महिलाओं और अन्य सदस्यों ने होली गीत पर एक-दूसरे को अबीर एवं गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी गई।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।