Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, 7 March 2022

सुलभ इंटरनेशनल के स्थापना दिवस में डॉ. संजीव सम्मानित

 सुलभ इंटरनेशनल के स्थापना दिवस में डॉ. संजीव सम्मानित




न्यूज़ डेस्क : मधुबनी



पद्म भूषण श्री बिंदेश्वर पाठक द्वारा स्थापित संस्था सुलभ इंटरनेशनल के 52 वें स्थापना दिवस के दो दिवसीय समारोह का आयोजन नई दिल्ली में संपन्न हुआ। इस समारोह में बिहार से डाक्टर संजीव कुमार झा भी आमंत्रित थे। डाक्टर संजीव कुमार झा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले लक्ष्मी पार्वती महिला महाविद्यालय में समाजशास्त्र के प्रोफेसर हैं। अपने संबोधन में डाक्टर झा ने बिंदेश्वर पाठक एवं उनके संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं उसके समाजशास्त्र से संबद्ध पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किस तरह ये कार्य सही मायने में महात्मा गांधी के सपनों को साकार कर रहा है। स्वच्छ भारत एवं समृद्ध भारत का जो सपना महात्मा गांधी ने देखा था,उसी सपने को साकार करने की दिशा में श्री बिंदेश्वर पाठक एवं उनकी संस्था काम कर रही है। उन्होंने कहा कि श्री बिंदेश्वर पाठक जी समाजशास्त्री होने के साथ अर्थशास्त्री एवं पर्यावरणविद भी हैं।ऐसा कहते हुए डाक्टर संजीव कुमार झा ने उनकी तुलना महात्मा गांधी से करते हुए उन्हें आज का महामानव करार दिया। समारोह के शुरूआत श्री बिंदेश्वर पाठक एवं पद्म पुरस्कार विजेता उषा चोमर जी ने डाक्टर संजीव कुमार झा को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। डाक्टर झा ने भी श्री बिंदेश्वर पाठक एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पाठक का मिथिला का प्रसिद्ध पाग एवं मिथिला पेंटिंग जरित चादर से उनका सम्मान किया। अपने उद्बोधन में डाक्टर संजीव कुमार झा ने कहा कि श्री बिंदेश्वर पाठक जी द्वारा 2013 में शुरू की गई सोशल सैनिटैजेशन की पढ़ाई आज देश के 23 विश्वविद्यालयों में हो रही है , साथ उन्होंने श्री बिंदेश्वर पाठक जी को आश्वस्त किया कि सिनेट सदस्य होने के नाते वो जल्द ही इसकी पढ़ाई कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा में भी चालु करवायेंगे। अपने संबोधन में डाक्टर संजीव कुमार झा ने यह भी कहा कि वो एक सुलभ सेना का गठन करेंगे जो इस दिशा में कार्य करेगी। इसपर श्री बिंदेश्वर पाठक जी ने उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स (Digital Banking Units -DBUs) को लांच किया। उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने किया ऐलान, कहा- बिहार में लगेंगे 20 हजार नये कारोबार, सरकार करेगी मदद। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में बड़ा हादसा, 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती।