Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday 26 March 2022

ग्राम रक्षा दल का लोकतंत्र बचाओ अभियान जारी, कहा अब उग्र होगा आंदोलन

 ग्राम रक्षा दल का लोकतंत्र बचाओ अभियान जारी, कहा अब उग्र होगा आंदोलन





मधुबनी समाहरणालय के सामने बाबा भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के बगल में लोकतंत्र बचाओ आंदोलन 15वां दिन भी जारी रहा और मांगे पूरी होने तक चट्टानी एकता के साथ आंदोलन जारी रहा।

बिहार ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद राऊत ने कहा की लोकतंत्र बचाओ आंदोलन का 15वा दिन होने जा रहा है, और यह लोकतंत्र बचाओ आंदोलन 28 मार्च से उग्र होने की पूरी संभावना है। क्योंकि बिहार सरकार एवं मधुबनी जिला प्रशासन के द्वारा 15वें दिन होने के बाद भी इस आंदोलन को संज्ञान नहीं लेना लोकतंत्र को कमजोर करने जैसा है, जो लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। लोकतंत्र हमारा मंदिर है हम सभी देशवासी लोकतंत्र के पुजारी हैं, लोकतंत्र की रक्षा करना हम सबों का कर्तव्य है। हम ग्राम रक्षा दल के जवान लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार है, लेकिन बिहार सरकार के मुख्यमंत्री लोकतंत्र की जो मर्यादाए हैं। उसे समझने को तैयार नहीं है कैसे हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा। जब सत्ता के शीर्ष पर बैठे राजनेता ही लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाएंगे, तो भगवान ही मालिक है। इस बिहार का, नीतीश कुमार के लोकतंत्र में आस्थावान व्यक्तियों के जीवन एवं परिवार बाल बच्चों के साथ जो आप खिलवाड़ कर रहे हैं, इतिहास के काला अक्षरों में लिखा जाएगा, और इतिहास आप को माफ नहीं करेगी।

आज आप ग्राम रक्षा दल के लाखों जवानों पर हंस रहे हैं, कल ऐसा समय आएगा जब हम ग्राम रक्षा दल के लाखों जवान आप पर हसेंगे। हम लोग लोकतंत्र के पुजारी हैं। हम नहीं चाहते हैं कि लोकतंत्र रूपी मंदिर को तोड़ दूं, बल्कि लोकतंत्र रूपी मंदिर को बचाने के लिए हम ग्राम रक्षा दल के लोग खून की एक-एक कतरा बहाने को तैयार हूं, लेकिन लोकतंत्र की मर्यादाए पर आंच नहीं आने दूंगा। नीतीश कुमार ग्राम रक्षा दल के संगठन के संदर्भ में आप को प्रतिक्रिया देने में क्या परेशानी है? आखिर क्यों लाखों ग्राम रक्षा दल के जवानों को के जिंदगी के साथ आप खिलवाड़ कर रहे हैं? वर्षों से लोग अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, और आप फिल्म के तरफ शूटिंग देखते आ रहे हैं। आप ग्राम रक्षा दल के संदर्भ में क्यों नहीं प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं। आपके चुप्पी के कारण सूबे बिहार के लाखों जवान दिग्भ्रमित होकर शोषण का शिकार हो रहे हैं। ग्राम रक्षा दल की मांगे पूरा कीजिए या इस संस्था को समाप्ति का ऐलान करें यह हमारा आपसे विनम्र प्रार्थना है। 28 मार्च से आंदोलन उग्र होगा इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। मधुबनी में विधि व्यवस्था भंग होने की पूर्ण संभावनाएं व्यक्त की जा रही है, जिसकी सारी जवाबदेही सरकार एवं प्रशासन के लोग होंगे।

आज इस कार्यक्रम में कुमार राजा गुप्ता, लाल यादव, देवेंद्र कुमार, सुमन कुमार महतो, मनोज कुमार चौपाल, अशोक माली, अशोक कुमार यादव, महावीर ठाकुर, सुधीर झा, रंजीत पासवान, संतोष राय, वेद प्रकाश, राजेंद्र साफी, रामदयाल साह, मोतीलाल पासवान, हरीनाथ पासवान, अरुण यादव, सुशील कुमार मेहरा, बलराम महतो सहित सैकड़ों की संख्या में ग्राम रक्षा दल के जवान आज 15वा दिन में पूरे जोश एवं उमंग के साथ डटे रहे। साथ ही सरकार, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को ध्यान को आकृष्ट किए और मांगे पूरी होने तक लोकतंत्र बचाओ आंदोलन जारी रहेगा।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।