Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 9 मई 2022

कोविड टीकाकरण में तेजी लाने को चलेगा विशेष अभियान

 कोविड टीकाकरण में तेजी लाने को  चलेगा विशेष अभियान



•11 व 14 मई को चलेगा विशेष अभियान 

•निर्धारित डोज से वंचित लोगों का प्राथमिकता के आधार पर होगा टीकाकरण

•अभियान के सफल संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिये गये जरूरी निर्देश 


मधुबनी , 09 मई। कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ रहे हैं। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे लेकर जरूरी एहतियाती उपायों पर जोर दिया जा रहा है। इधर पर्व-त्यौहार सहित कुछ अन्य वजहों से जिले में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार प्रभावित हुई है। खास कर 12 साल से अधिक आयु वर्ग के किशोर व योग्य लाभुकों को दूसरे डोज का टीका लगाने की रफ्तार सुस्त हुई है। इसे गति देने के उद्देश्य से जिले में फिर से विशेष टीकाकरण अभियान के संचालन का निर्णय लिया गया है।


11 व 14 मई को चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान :


इस संबंध में डीआईओ डॉ. एस.के. विश्वकर्मा ने कहा राज्य स्तर से भी टीकाकरण को गति देने के लिये जरूरी आदेश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि टीका के निर्धारित डोज से वंचितों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से 11 व 14 मई को विशेष अभियान संचालित किया जायगा । वहीं 7 मई को भी विशेष अभियान चलाकर निर्धारित डोज से वंचित लोगों को टीकाकरण किया गया। अगले अभियान के लिए राज्य से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में जिलास्तर पर जरूरी तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। ताकि टीकाकरण के मामले में जिले के प्रदर्शन में अपेक्षित सुधार लाया जा सके। डीआईओ  ने कहा कि आयोजित अभियान की सफलता को लेकर संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये गये हैं। सभी आशा व एएनएम को अपने पोषक क्षेत्र में टीका के निर्धारित डोज से वंचित लोगों को चिह्नित करते हुए विशेष अभियान के तहत उनका टीकाकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।


अब तक 48.94 लाख लाभुक ले चुके हैं टीका की डोज :


जिला स्वास्थ्य समिति से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक 48,94,836 लोगों को कोविड टीका लगाया जा चुका है। जिसमें 12 से 14 उम्र के 85671 (34.9%) को प्रथम डोज , 7087 (11.1%)को दूसरा डोज, 15 से 18 वर्ष के 2,79,665 (80.2%) को प्रथम डोज, 1,20,023(43.7%) को दूसरा डोज, वहीं 18वर्ष से अधिक उम्र के 23,55,669(74.9%)लोगों को प्रथम डोज,20,09,768(85.9%)को दूसरा डोज लगाया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी 11व 14 मई को विशेष कोरोना टीकाकरण अभियान संचालित किया जाना है।


ड्यू लिस्ट के आधार पर वंचितों को टीकाकृत करने का होगा प्रयास :

सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार झा ने कहा कि अभियान के तहत बेहतर उपलब्धि प्राप्त करने के उद्देश्य से पर्याप्त संख्या में टीकाकरण सत्र आयोजित किये जायेंगे। ड्यू लिस्ट के आधार पर अधिक से अधिक लाभुकों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सत्र संचालन की जानकारी पूर्व में ही संबंधित आशा व एएनएम को उपलब्ध करायी गयी है। प्रखंड व अंचल कार्यालय के आस-पास विशेष रूप से सत्र संचालित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है। अभियान की सफलता में समाज कल्याण, शिक्षा, आईसीडीएस सहित अन्य विभागों से अपेक्षित सहयोग मांगा गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।