Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 21 जून 2022

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मधुबनी में भी दिखा खास उत्साह

 न्यूज़ डेस्क : मधुबनी




दुनिया को सेहतमंद जिंदगी जीने का संदेश देने के लिए हर साल आज ही के दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 2015 में हुई थी।

शरीर को चुस्त-दुरुस्त और मन को शांत रखने के लिए दुनियाभर में ज्यादातर लोग योग का सहारा ले रहे हैं। दुनियाभर में योग के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। आज मंगलवार के दिन दुनियाभर में 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है।

आज मधुबनी जिले के विभिन्न प्रखंड के कई क्षेत्रों में हजारों लोगों ने अलग-अलग टोली बना कर योग कर दुनिया को स्वस्थ रहने की प्रेरित कर रहे हैं।

इसी क्रम में मधुबनी में भाजपा के निवर्तमान विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों एवं महिलाओं ने योगाभ्यास किया। 


इस दिन दुनियाभर के कई देशों में लोग इकट्ठा होकर योग दिवस को मनाने के लिए योग करते नजर आते हैं। देशभर में योग दिवस को सफल बनाने के लिए कई प्रकार की तैयारियां की गई हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 75 मंत्री देश के 75 अलग-अलग ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों पर योग करते नजर आएंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड