Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, 1 July 2022

मुखिया की अध्यक्षता में किसान चौपाल आयोजित

 रानीगंज(अररिया)प्रखंड अंतर्गत बगुलाहा पंचायत में आज बगुलाहा पंचायत के मुखिया प्रिंस  भिक्टर की अध्यक्षता में किसान चौपाल का उद्घाटन किया गया। मौके पर कृषि समन्वयक बलराम कुमार ने कृषि विभाग द्वारा संचालित बीज वितरण, बीज उपचार, मिट्टी जांच, जैविक खेती एवं कृषि यांत्रिकीकरण योजनाओं के बारे में विस्तार से किसानों को बताया गया। सहायक तकनीकी प्रबंधक वीर बहादुर द्वारा मखाने की खेती, किसान पुरष्कार योजना के बारे में चौपाल में किसानों को जानकारी दी गयी। वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से  किसानों को जैविक खेती, पराली नही जलाने, बीज उपचार, धान की  वैज्ञानिक खेती को गीत संगीत के माध्यम से जानकारी दिया गया। नुक्कड़ नाटक को सुनने के लिए चौपाल में महिला,पुरुष, बच्चे सहित सैकड़ो किसान उपस्थित थे। सबो ने चौपाल में नुक्कड़ नाटक का आनंद उठाया। मौके पर मुखिया प्रिंस भिक्टर, सरपंच भारतेंदु सिंह, पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार यादव,वार्ड सदस्य दिलीप कुमार यादव, अरविंद झा,वीरेन यादव,शैलेन्द्र यादव,और किसान जयचंद,अशोक कुमार सिंह,समोल यादव,दिलीप सिंह, सहित सैकड़ो किसान उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स (Digital Banking Units -DBUs) को लांच किया। उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने किया ऐलान, कहा- बिहार में लगेंगे 20 हजार नये कारोबार, सरकार करेगी मदद। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में बड़ा हादसा, 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती।