Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, 25 July 2022

गाँधी एवं दीनदयाल का सपना हुआ साकार : रेणु देवी

 पटना,25 जुलाई,2022- उपमुख्यमंत्री रेणु देवी संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित देश के 15वें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुईं ।समारोह के उपरांत उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश के आखिरी पर खड़े जनजातीय समुदाय की किसी महिला का भारतीय गणतंत्र के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होना गर्व की बात है।महात्मा गांधी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो स्वप्न देखा था,वो आज पूरा हुआ ।उन्होंने कहा कि सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही मोदी सरकार ने अपने निर्णयों एवं नीतियों में जनजातीय समुदाय के सभी वर्गों की आशाओं एवं आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कई कदम उठाए हैं ।द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना भी उन्हीं कदमों में एक महत्वपूर्ण कदम है ।रेणु देवी ने द्रौपदी मुर्मू के त्याग और संघर्ष तथा समाज के प्रति समर्पण को नमन करते हुए कहा कि वे समस्त देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं ।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स (Digital Banking Units -DBUs) को लांच किया। उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने किया ऐलान, कहा- बिहार में लगेंगे 20 हजार नये कारोबार, सरकार करेगी मदद। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में बड़ा हादसा, 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती।