Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday 4 August 2022

प्रधान लिपिक को भावभीनी विदाई

 न्यूज़ डेस्क : मधुबनी





मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत प्लस टू अनूप उच्च विद्यालय भटसिमरी के प्रधान लिपिक प्रभाष कुमार चौधरी के अवकाश प्राप्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय में छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का संचालन शरदचंद्र श्रीवास्तव एवं अध्यक्षता अवकाश प्राप्त शिक्षक देवदत्त मिश्र ने किया। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व एवं वर्तमान शिक्षक एवं गणमान्य लोग :  जीवेश्वर चौधरी, कुमारी विभा, मोहन मिश्र, राम उदगार चौधरी, सुशीलनाथ मिश्र,

रामलखन प्रसाद, अनिल कुमार, जितेंद्र झा, कृष्ण कुमार, धनजीत राम अकेला, रवीन्द्र कुमार झा, राज कुमार राय आदि ने प्रधान लिपिक प्रभास चौधरी को शालीन, सौम्य तथा सरल व्यक्तित्त्व का धनी बताया। उन्होंने कहा कि श्री चौधरी अपने सेवाकाल में विद्यालय के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील रहे, उनके योगदान को भुलाया नही जा सकता। 

सभी शिक्षकों ने लिपिक प्रभास चौधरी का सम्मान पाग-दुपट्टा, पुष्प माला पहनाकर किया। विद्यालय परिवार द्वारा लिपिक प्रभाष चौधरी को विदाई स्वरूप साजो-सामान भेंट किया। विदाई समारोह को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक सत्यानंद संतोषी, बालानंद ठाकुर, कृष्ण कुमार झा, मो०जाकिर, नरेंद्र कुमार, ललन पासवान, राम बहादुर राय, राम कुमार महतो एवं ललित ठाकुर सहित कई शिक्षक शामिल थे।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।