Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, 4 August 2022

दो युवकों पर फायरिंग : मधुबनी रेफर

 न्यूज़ डेस्क : मधुबनी


खजौली थाना क्षेत्र के स्थानीय सुक्क़ी गांव स्थित जामुन चौक पर गुरुवार की शाम बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने दो युवकों को गोलीमार कर जख्मी कर दिया। जख्मी दोनों युवकों को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल मधुबनी ले जाया गया। जहां मधुबनी ले जाने के दौरान एक युवक कृष्ण देव सिंह उर्फ प्रणामी की मौत की बात कही जा रही है। घटना के बाद स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर कैम्प कर रही है एवं मामले की छानबीन में जुटी है। जख्मी युवक की पहचान स्थानीय कन्हौली ग्राम निवासी कृष्णदेव सिंह उर्फ प्रणामी एवं दूसरे युवक की पहचान स्थानीय सुक्क़ी ग्राम निवासी मुनिन्द्र गोइत के रुप में हुई है। हालांकि घटना को अंजाम देकर भागने के क्रम में अपराधियों की एक बाइक घटनास्थल पर ही छूट गई। पुलिस उसे कब्जे में ले ली है। बताया जाता है कि कृष्णदेव सिंह उर्फ प्रणामी सुक्क़ी जामुन चौक पर हार्डवेयर की दूकान चलाते थे। वे अपनी दुकान के काउंटर पर शाम में बैठे थे और कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। शाम के करीब सात बजे तीन बाइक पर सवार होकर आए छह अपराधियों ने उनपर गोली चलाना शुरु कर दिया। वे जान बचाने हेतु काउंटर छोड़ भागे, किन्तु अपराधियों ने उन्हें पीछे से सिर में गोली मार दी। वे वहीं गिर पड़े। वहीं काउंटर के पास ही खड़े दूसरे युवक को पेट में गोली लगी है। लोगों के अनुसार अपराधियों ने घटना को अंजाम देकर हथियार लहराते स्थानीय खजौली बाजार की तरफ ही भागे और रेलवे क्रोसिंग बन्द होने के कारण पुनः संतु चौक से पूरब दिशा की ओर भाग निकले। जख्मी युवक के साथ गए लोगों ने कृष्णदेव सिंह के मौत की पुष्टि की है। इधर थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया की घटना की सूचना मिली। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। सूचना पाकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स (Digital Banking Units -DBUs) को लांच किया। उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने किया ऐलान, कहा- बिहार में लगेंगे 20 हजार नये कारोबार, सरकार करेगी मदद। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में बड़ा हादसा, 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती।