Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 11 अगस्त 2022

उच्चैठ से काँग्रेस का भारत जोड़ो अभियान की शुरुआत

 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लिए निकाला गौरव  यात्रा और किया देश जोड़ो अभियान का आगाज


 मधुबनी जिले के बेनीपट्टी से

आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए हाथो में तिरंगा झंडा लेकर आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले दिन 9 अगस्त को पद यात्रा की शुरुआत अनुमंडल के सिद्धपीठ उच्चैठ,भगवती स्थान से की थी।पदयात्रा के  दूसरे दिन बुधवार को कांग्रेस कार्यालय बेनीपट्टी इस्थित प्रोफेसर स्वर्गीए युगेश्वर झा के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कार्यकर्ता धकजरी के लिए निकले इसके बाद मुख्य बाजार स्थित इंदिरा गांधी के प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।वहीं यात्रा के क्रम में समाजवादी नेता स्व0 रामगुलाम साह फिर डॉ0 लोहिया के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए विभिन्न गाँवो से गुजरते हुए कांग्रेसियों का काफिला धगजरी पहुँचा गौरव यात्रा के तीसरे दिन कॉंग्रेसी नेताओं कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में हिस्सा लिया और कल तीसरे दिन भी गौरव यात्रा अपने तय समय सीमा पर कई गॉंव से गुजरते हुए कांग्रेसियों का काफिला अरेर पहुँचा और अरेर पहुँच कर वक्ताओं ने अपना अपना विचार प्रस्तुत किया।अपने भाषण में बिहार कांग्रेस कमिटी के प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ के नेत्री प्रो0 मीनू पाठक ने कहा कि ये वर्तमान सरकार हमारे देश को तोड़ने के लिए काम कर रही है। हम कांग्रेस के लोगो ने देश को गुलामी के बेड़ी को तोर कर आजाद करवाया है। हम देश के सभी धर्मो के लोगो को जोड़ने के लिए कार्यक्रम कर रहे है।केन्द्र सरकार देश को खोखला कर रही है। देश मे महंगाई चरम पर पहुँच गया है। साथ ही शिक्षा का स्तर गिर चुका है। यह यात्रा प्रस्तावित समय सीमा के तेहत आगामी 14 अगस्त को ललित भवन पार्टी जिला कार्यालय मधुबनी पहुँचेगी। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के प्रखण्ड अध्यक्ष बेनीपट्टी कौशल किशोर चौधरी कर रहे थे,इस दौरान कांग्रेस के जाने माने नेता सब्बीर अहमद ने अपने अभिभाषण में देश मे बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार के कथनी और करनी पर सवाल खड़ा करते हुए केन्द्र के मोदी सरकार के कार्य पर नाराजगी जताई । गौरव यात्रा के क्रम में कांग्रेस के प्रखण्ड अध्यक्ष कौशल किशोर चौधरी ने अपने भाषण में कहा कि मोदी सरकार अंग्रेजी हुकूमत को भी पिछे छोर दिया है। नमक पर टैक्स लगाने के कारण इस देश से अंग्रेजों को भागना पड़ा था और वर्तमान की मोदी सरकार हर एक आबस्यक चीजों पर टैक्स लगा रही है। जिससे देश के गरीब गुरबा और किसान मजदूर खाने को परेसान हो रहा है। देश की एकता खतरे मे है, महगाई, बेरोजगारी काल बन मूंह बाए खरी है, शिक्षा, स्वास्थ्य चौपट्ट है, रोजगार और सरकारी नोकरी के बिना नोजबान का भविष्य खतरे मे है, सरकारि संस्थाऔ का दुरूपयोग किया जा रहा है, अपने मित्र धन कुबेरो को आर्थिक लाभ पहुँचाया जा रहा है, बिपक्ष के लोगो के साथ दूस्मन के तरह वर्ताव किया जा रहा है इसके खिलाफ कांग्रेस चरणबद्ध रूप से लड़ती रहेगी। सरकार को झुकना होगा, या हटना होगा।नहीं तो ये आंदोलन समय समय पर ऐसे ही अनबरत चलता रहेगा। इस गौरव यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय मिश्र, प्रखण्ड अध्यक्ष बेनीपट्टी कौशल किशोर चौधरी, सब्बीर अहमद,कालिशचंद्र झा कन्हैया,प्रो0 मीनू पाठक,उपेंद्र सिंह,मनोज कुमार मिश्र,सुजीत कुमार झा,राज कुमार मंडल दीपक कुमार झा मंटू, वशिष्ठ नारायण झा,हरलाखी से अजय कुमार राय, मिहिर झा,शिवचंद्र झा,रंदीप कुमार राम,विनय कुमार सिंह समेत कई लोगों ने हिस्सा लिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।