Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday 3 November 2022

अष्टयाम को लेकर निकली कलश शोभायात्रा

 न्यूज़ डेस्क : मधुबनी

03:11:2022


मधुबनी जिला के जयनगर में भारत-नेपाल बॉर्डर पर स्थित श्रीश्री 108 श्री कान्हर बाबा, बेतौन्हा में समस्त ग्रामीणो के सहयोग से हर साल कलश शोभायात्रा और दो  दिवसीय अष्टयाम का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी दो दिवसीय अष्टयाम का आयोजन किया गया।आज कलश यात्रा अष्टयाम स्थल से कमलानदी के तट पर पहुंचा, जहां एक हजार कलश यात्रियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जलबोझी किया। तत्पश्चात कलश यात्रियों का जत्था अष्टयाम स्थल पहुंचा।शोभा यात्रा में शामिल महिला एवं पुरुष श्रद्धालु  बैंड बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए। कान्हर बाबा की जय,कमला मइया की जय,शंकर भगवान की जय,दुर्गा माता की जय सहित  देवी-देवताओं के गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।इस अवसर पर पूजा समिति के सदस्य धनुष लाल महतो ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी दो दिवसीय अष्टयाम का आयोजन किया गया है।इसका आयोजन मानव कल्याण के लिये प्रत्येक वर्ष किया जाता है। इस अवसर पर बेल्ही पश्चिमी पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य सियाराम ठाकुर,सूर्यदेव पासवान,सुनील हजरा सहित अन्य मौजूद थे।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।