Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, 13 January 2023

मंदार पर्वत, बौंसी में फ़ोटो प्रदर्शनी का होगा आयोजन

 मंदार पर्वत, बौंसी (बांका) में 14 से 16 जनवरी तक आजादी का 

अमृत महोत्सव फोटो प्रदर्शनी का किया जाएगा आयोजन


कटोरिया विधायक  डा. नि


क्की हेंब्रम फोटो प्रदर्शनी का करेंगी उद्घाटन


पटना/ (बौंसी-बांका) , 13 जनवरी, 2023

 सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, भागलपुर द्वारा मंदार पर्वत, बौंसी (बांका)  में 14 से 16 जनवरी तक आजादी का अमृत महोत्सव फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

अमृत महोत्सव फोटो प्रदर्शनी तथा 8 साल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण विषय पर फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ कल होगा । इस तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन कटोरिया विधायक डा. निक्की हेंब्रम करेंगी ।  इस अवसर पर बांका के जिलाधिकारी अंशुल कुमार तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 

 कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए सूचना प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो के भागलपुर के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार कहा कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन फोटो प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता  सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि फोटो प्रर्दशनी में 100 से अधिक पैनल लगाए जाएंगे, जिसमें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं बिहार के नायकों को दर्शाया जाएगा। साथ ही इसमें केंद्र सरकार की 8 साल सेवा, सुशासन गरीब कल्याण से जुड़ी उपलब्धियों, योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी भी होगी। उन्होंने बताया कि फोटो प्रदर्शनी में विशेष रूप से बिहार के स्वतंत्रता सेनानियों के दुर्लभ चित्र व गाथा प्रस्तुत की जायेगी।  

इस अवसर पर सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जावेद अंसारी, सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सुदर्शन झा, राजा आलम,  दूरदर्शन के बांका संवाददाता नंद कुमार निर्मल भी उपस्थित रहेंगे। इस प्रदर्शनी में सभी के लिए प्रवेश निः शुल्क होगा।  कार्यक्रम के समापन समारोह का आयोजन 16  जनवरी को किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स (Digital Banking Units -DBUs) को लांच किया। उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने किया ऐलान, कहा- बिहार में लगेंगे 20 हजार नये कारोबार, सरकार करेगी मदद। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में बड़ा हादसा, 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती।