Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday 6 January 2023

झंझारपुर क्रिकेट क्लब ने हेमचंद्र स्पोर्टिंग क्लब को हराया

 मधुबनी जिला क्रिकेट संचालन समिति के तत्वावधान में  मधुबनी जिला  क्रिकेट लीग  प्रतियोगिता  सत्र 2022 - 23   उत्क्रमित उच्च विद्यालय (मधेपुर), बेलाही के मैदान में उद्घाटन मुख्य अतिथि मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के संस्थापक सदस्यों में एक  चण्डेश्वर मिश्र "राय जी" और पूर्व मुखिया अजय झा के द्वारा  किया गया।

बेलाही में उद्घाटन मैच झंझारपुर क्रिकेट क्लब झंझारपुर वनाम हेम चंद्र स्पोर्टिंग क्लब कोठिया के बीच खेला गया। मौसम खराब होने के कारण मैच देर से शुरू हुआ  जिसके कारण मैच 30 - 30 ओवर का खेला गया।

झंझारपुर क्रिकेट क्लब  झंझारपुर की टीम ने हेम चंद्र स्पोर्टिंग क्लब  कोठिया को 55 रनों से हराया।

टॉस जीतकर झंझारपुर क्रिकेट क्लब झंझारपुर  की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में  230 रन वनाकर ऑल आऊट हो गई।  आदित्य राज 49 गेंदों में 7 चौके की मदद से 42 रन  , प्रिंस सिंह 25 गेंदों में   6 चौका और 2 छक्के की मदद से 42 रन, अंकित झा   12 गेंदों में 3 छक्का और 2 चौका की मदद से 29 रन बनाया। हेम चंद्र कोठिया टीम के गेंदबाज अनिल कुमार ने 32 रन देकर 3 विकेट, हिफजुल्लाह ने 34 रन देकर 2 विकेट, मो आरजू ने 21 रन देकर 2 विकेट और अतुल ने 56 रन देकर 2 विकेट लिया।

जवाब में बल्लेबाजी करते हुए हेम चंद्र कोठिया की टीम 26.3 ओवर में  175 रन ही बनाया।  अनिकेत मंडल ने 43 रन , आतिश ने 24 रन , समीर ने 21 रन, अतुल  19  रन, और अक्षय  10 रन बनाया। झंझारपुर  टीम के गेंदवाज आदित्य राज ने 14 रन देकर 4 विकेट, इंद्रदेव 35 रन देकर 3 विकेट और प्रियांशु मिश्रा 19 रन देकर 3 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार झंझारपुर टीम के आदित्य राज को दिया गया।

 वहीं  लकसायर सतलखा के मैदान पर टाउन क्रिकेट क्लब रेड मधुबनी और नन्हें क्रिकेट एकेडमी मधुबनी के बीच  खेला गया। टाउन क्रिकेट क्लब रेड  मधुबनी की टीम ने  नन्हें क्रिकेट एकेडमी मधुबनी की टीम को  180 रनों से हराया। टाउन क्रिकेट क्लब रेड मधुबनी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चंद्रेश ठाकुर के  65 गेंदों पर नाबाद 123 रन जिसमें 10 चौके और 10 छक्के शामिल हैं तथा सुमित मिश्रा के 49 गेंदों पर  79 रन जिसमे 10 चौके और 5 छक्के शामिल हैं के बदौलत 30 ओवर में 7 विकेट खोकर 292 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।नन्हें क्रिकेट एकेडमी के गेंदवाज   आयुष राज 38 रन देकर 2 विकेट तथा रोहित, हर्ष, प्रतीक और अश्विनी ने 1 - 1  विकेट लिया।

जवाब में बल्लेबाजी करते हुए नन्हें क्रिकेट एकेडमी की टीम 26.1 ओवर में  112 रन बनाकर ऑल आऊट हो गई।  प्रतीक सिंह 34 रन,  आयुष राज 19 रन, हर्ष 10 रन और अराफात  19 रन बनाया।  टाउन क्रिकेट क्लब रेडटीम के गेंदवाज  चंद्रेश ठाकुर 21 रन देकर 4 विकेट, गौरव सिंह 17 रन देकर 2 विकेट और मुहम्मद कादिर  21 रन देकर 1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार चंद्रेश ठाकुर को दिया गया।

मौके पर श्री चण्डेश्वर मिश्रा, क्रिकेट संचालन समिति संयोजक कालीचरण, सदस्य सुरेन्द्र नारायण सिंह, टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष राहुल मेहता, संयोजक अनिल कुमार सोनू, सूर्यमोहन झा, दिलीप झा, अपूर्व कुमार,  सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

शनिवार को लकसायर सतलखा में यासीन स्पोर्टिंग क्लब बिस्फी वनाम टाऊन क्रिकेट एकेडमी मधुबनी टीम के बीच और बेलाही में डायमंड रेड क्रिकेट क्लब  पंडौल वनाम  श्री राम एकेडमी  मधुबनी के बीच सुबह 9 बजे से खेला जायेगा।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।