Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 9 फ़रवरी 2023

वार्ड सदस्य महासंघ की महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित

 वार्ड सदस्य महासंघ की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय



न्यूज़ डेस्क : मधुबनी


मधुबनी जिला वार्ड सदस्य महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक मधुबनी नगर स्थित गौशाला रोड में की गई। जिला अध्यक्ष रामजीवन राय की अध्यक्षता में इस बैठक में संगठन को मजबूत करने, जिला कमेटी को विस्तार करने, सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिन वार्ड सदस्यों के बीच जागरूकता अभियान चलाने सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से बैठक में संगठन के संयोजक पद पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार झा को चुना गया। इस दौरान जिला संयोजक श्री झा को जिला अध्यक्ष ने फूल गुच्छे देकर सम्मानित किया। इस बैठक में जिले के अधिकांश प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष सहित प्रखंड कमेटी के मेंबर एवं वार्ड सदस्य भाग लिए।

वहीं, जिलाध्यक्ष श्री राय ने बताया कि वार्ड सदस्यों में जन जागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रखंड स्तर पर कमेटी का गठन किया जा रहा है। जल्द ही जिले के विभिन्न प्रखंडों में संगठन के द्वारा अभियान को चलाया जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचित वार्ड सदस्यों को कार्य एवं कर्त्तव्यों का अधिकार नहीं मिलने के कारण वार्ड सदस्यों ने सरकार एवं पंचायती राज विभाग का विरोध करते देखे गए।

इस बैठक में खजौली प्रखंड अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, कलुआही प्रखंड अध्यक्ष घूरन यादव, रहिका प्रखंड अध्यक्ष रामबहादुर यादव, विनोद कुमार मंडल, दीपेंद्र कुमार, झंझारपुर प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्र, बाबूबरही प्रखंड अध्यक्ष प्रिया प्रभा सहित जिले के अधिकांश सदस्य मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।