Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday 28 February 2023

मारपीट मामले में सात नामजद

 मारपीट मामले में 7 लोग नामजद


न्यूज़ डेस्क : मधुबनी


मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड के ललमनियां ओपी थाना में सोमवार के दिन स्थानीय थाना क्षेत्र के मालीन बेलहा निवासी अशोक कुमार राम ने थाने में मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें उसी गांव के 7 लोगों को नामजद किया है। नामजद लोगों में उसी गांव के श्री प्रसाद, रामलोचन, सीता देवी तथा सरिता देवी सहित तीन अन्य को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बयान देते हुए बताया कि मां अनार देवी खेत में काम कर अपनी मजदूरी हेतु पैसा मांगने गई थी, तभी नामजद सात लोगों ने लाठी और डंडे से हमला कर दिया। वादी अशोक राम ने बताया सोमवार को मटकोर था,


जिसकी खरीददारी कर घर लौट रहा था। मां के साथ अभद्र व्यवहार को देख बचाने के लिए गया, जिसके बाद मारपीट और गाली गलौज किया गया। ललमनियां ओपी थानाध्यक्ष ने घायल लोगों को उपचार हेतु तुरंत ही खुटौना सीएचसी भेज दिया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें महिला के ऊपर छेड़छाड़ को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं ओपी अध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।