Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, 4 February 2023

मधुबनी की बेटी बनी नेपाल प्रदेश मधेश की सामाजिक विकास मंत्री

 नेपाल प्रदेश मधेश की सामाजिक विकास मंत्री बनाए जाने पर मधुबनी में ख़ुशी का माहौल : बधाई देने वालों का लगा तांता 


न्यूज़ डेस्क : मधुबनी


मधुबनी शहर के बड़ा बाजार राउतपट्टी की बेटी और नेपाल की बहू सुरीता साह ने अभी हाल में ही नेपाल के महोत्तरी विधानसभा प्रदेश सभा दो(ख) से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में निर्दलीय विधानसभा चुनाव विधायिका के रूप में जीती थी। उनको कल मित्र राष्ट्र नेपाल में नेपाल प्रदेश मधेश की सामाजिक विकास मंत्री बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विष्णु कुमार राउत एवं जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना ने हर्ष व्यक्त किया है। आज उनके नेपाल में मंत्री बनाए जाने पर बिहार सहित मधुबनी में खुशी और गर्व महसूस लोग कर रहे हैं। दोनों नेताओं ने कहा कि वह छात्र जीवन से ही राजनीति में हमेशा बढ़-चढ़कर योगदान करती आ रही है। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्या रही एवं मुंबई अधिवेशन में भी बढ़-चढ़कर योगदान की। इससे पहले भी वह नेपाल में दूरसंचार राज्यमंत्री एवं राज्यसभा का सदस्य रह चुकी है।

उनके मंत्री बनाए जाने पर खुशी एवं प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में वैद्यनाथ राउत, पूर्व विधान पार्षद सुमन महासेठ, डॉ. सुनील कुमार राउत, सुमित कुमार राउत, अमित कुमार राउत, विकास रंजन, विशाल रंजन, मंजू राउत, दीप्ति राउत, अंजलि राउत, राहुल कुमार, मनजीत रंजन, सुजीत रंजन, प्रभात रंजन, रामबाबू राउत, प्रवीन राउत, चंद्र दर्शन झा, चंद्रशेखर कारक, विदेश चौधरी, विमल जायसवाल, प्रहलाद पूर्वे, दौरिक पूर्वे, विश्वनाथ कारक, मोहन राउत, पवन कुमार, रुपेश राउत, उदय जायसवाल, वीरेंद्र गुप्ता, बृजेश महतो, विनोद राउत, अरविंद पूर्वे, श्रवण पूर्वे सहित अन्य समाजसेवियों ने बधाई दी है।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स (Digital Banking Units -DBUs) को लांच किया। उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने किया ऐलान, कहा- बिहार में लगेंगे 20 हजार नये कारोबार, सरकार करेगी मदद। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में बड़ा हादसा, 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती।