Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday, 28 February 2023

जुली देवी की अध्यक्षता में जिला रसोइया कल्याण समिति की बैठक आयोजित

 न्यूज़ डेस्क : मधुबनी


 दिनांक 26 फरवरी 2023 को टाउन क्लब मैदान में मध्याह्न भोजन रसोईया कल्याण समिति, मधुबनी जिला कार्यकारिणी की आपात बैठक जिला अध्यक्ष जूली देवी की अध्यक्षता में की गई । इसमें निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए :-


1) रसोईयों को चतुर्थवर्गीय कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।

2) जिले में कार्यरत रसोईयों का लंबित मानदेय भुगतान तुरंत की जाए।

3) रसोईया को 10 माह की जगह 12 महीने का मानदेय भुगतान दैनिक मजदूरी के समान की जाए।

4) रसोईया को सरकार की ओर से जीवन बीमा करा के अवकाश प्राप्त रसोईया को 5 लाख तक अनुदान की सुविधा दी जाए।

5) उपरोक्त सभी मांगों के समर्थन में 15 दिनों के अंदर जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना एवं प्रदर्शन करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।



                                           इस बैठक में जूली देवी

                                        अध्यक्ष , मध्याह्न भोजन रसोईया कल्याण समिति  मधुबनी, रसोईया कल्याण संघ के संरक्षक राम सुदिष्ट यादव, शोभा कांत राय, विपिन लाल दास, संघ के सदस्य योगेंद्र पंडित, कुशे मंडल, सुनीत सिंह, उर्मिला देवी, रेणु देवी, रिंकू देवी, प्रमिला देवी, श्यामा देवी, आशा देवी, संगीता देवी आदि उपस्थित थे ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स (Digital Banking Units -DBUs) को लांच किया। उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने किया ऐलान, कहा- बिहार में लगेंगे 20 हजार नये कारोबार, सरकार करेगी मदद। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में बड़ा हादसा, 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती।