Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday, 21 February 2023

प्रेम कहानी का खौफनाक अन्त

 प्रेम कहानी का खौफनाक अंत : लड़की ने खुद को किया मौत के हवाले 



न्यूज़ डेस्क : मधुबनी

21:02:2023



मधुबनी जिले के बासोपट्टी थानाक्षेत्र के मढिया गाँव में एक लड़की ने अपने प्रेम कहानी का खौफनाक अंत कर लिया है। दरअसल लड़की का एक लड़का के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।बताया जा रहा है कि लड़का का ननिहाल अपने प्रेमिका के गाँव में ही था। मधुबनी में रहकर लड़का पढ़ाई करता था। उसी दौरान से लड़की अपने प्रेमी से बातचीत करती थी। लड़की अपने प्रेमी के साथ जीने-मरने की कसम खाई थी। हो भी ऐसा प्यार क्यों नही, क्योंकि लड़की अपने प्रेमी से बेइंतहा प्यार करती थी। लड़की अपने प्रेमी के साथ जीने के लिए अपने प्रेमी के पास मधुबनी चली गई,लेकिन यह रिश्ता प्रेमी के परिजनों को हजम नहीं हुआ। प्रेमी के परिजनों ने इस मामले को लेकर एक पंचायत मधुबनी में बुलाई। प्रेमिका को पंचायत के द्वारा सुनाया गया फरमान सही नहीं लगा। तत्पश्चात लड़की ने लड़का से जुदा होने के गम में खुद को आग के हवाले कर दिया। लड़की के पिता उस समय घर के दरवाजे पर पहुँचे तो अपनी बेटी के शरीर में आग लगा देखकर अचंभित रह गए। लड़की के पिता ने लड़की को बासोपट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। हालांकि डॉक्टर ने लड़की की नाजुक हालत देखकर रेफर कर दिया । बुरी तरह झुलस चुकी लड़की की मौत 


 मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे  हो गई ।

घटना को लेकर लड़की की माँ का रो-रोकर बुरा हाल है। लड़की का पिता नेपाल में रहकर बढ़ई का काम करता है। उनके पिता का दो बेटा तीन बेटी है।

वही जब इस मामले की जानकारी बासोपट्टी थाना पुलिस को हुई तो पुलिस मृतका के घर पर पहुंची, लेकिन परिजन मृतका का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिए ।

इस बाबत स्थानीय थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जब मृतका के घर पर पहुंचे, तो उनके परिजन ने लिखित आवेदन देकर पोस्टमार्टम से किया इनकार कर दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स (Digital Banking Units -DBUs) को लांच किया। उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने किया ऐलान, कहा- बिहार में लगेंगे 20 हजार नये कारोबार, सरकार करेगी मदद। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में बड़ा हादसा, 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती।