Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, 19 April 2023

लौकही में भीषण डकैती : लोगों में आक्रोश

 लौकही में हुई भीषण डकैती के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा : सडक जाम कर किया प्रदर्शन 


न्यूज़ डेस्क : मधुबनी


मधुबनी जिले के लौकही पुरानी बाजार में मंगलवार की मध्य रात्रि  भीमसेन घड़िया के घर में भीषण डकैती हुई । बम की आवाज सुन लोग भयभीत हो गये। पुलिस को सूचना दी गई। डकैत करीब एक घंटे तक डकैती करते रहे। गैस कटर से ग्रिल काटकर घर में घुसने की बात बताई गई है।

विदित हो कि लौकही पुरानी बाजार की यह डकैती की दूसरी बड़ी घटना है। पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची, तो पुलिस पर बम फेंक कर डकैत चलते बने। वहीँ,  पुलिस मूकदर्शक बनी रही। सरकार के द्वारा लोगों की सुरक्षा हेतु दी गई शस्त्र एक बार फिर सफ़ेद हाथी साबित हुआ। पुलिस पर से लोगों की सुरक्षा की आशा निराशा में बदली नजर आ रही है। यहां के लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस घटना को लेकर लौकही बाजार सुबह से ही बंद रहा। लोग पुलिस के खिलाफ टायर जलाकर सड़क जाम किया एवं पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि डकैत कौन-कौन सा सामान एवं कितना नगदी लूटा है, इस संबंध में गृहपति ने अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दी है। वैसे चर्चा है कि लाखों की संपत्ति की लूट हुई है।


इस बाबत डीएसपी, फुलपरास दुर्गा शक्ति घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण की एवं जल्द से जल्द उद्भेदन का आश्वासन दिया।

वहीं कांग्रेस के पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक प्रखंड अध्यक्ष रामप्रसाद यादव आदि लोगों ने पुलिस के वरीय पदाधिकारी से इस घटना का उद्भेदन जल्द करने का आग्रह किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स (Digital Banking Units -DBUs) को लांच किया। उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने किया ऐलान, कहा- बिहार में लगेंगे 20 हजार नये कारोबार, सरकार करेगी मदद। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में बड़ा हादसा, 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती।