Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 5 अप्रैल 2023

सहोरबा कांड का मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त में

 सहोरबा हत्याकांड का मुख्य आरोपी विमल यादव गिरफ्तार


न्यूज़ डेस्क : मधुबनी



मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड के लौकहा थाना कांड संख्या 87 के हत्या मामले के मुख्य आरोपी विमल यादव को पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया है। विदित हो कि बीते दिनों थाना क्षेत्र के सहोरबा गांव में मात्र 6 धूर जमीन के लिए एक साथ चार लोगों की नृशंस हत्या की गई थी। घटना के दिन से ही पुलिस वहाँ लगातार गश्त कर रही है और चौकसी बरत रही है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना के दिन ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जो अभी जेल में बंद हैं। थानाध्यक्ष संतोष कुमार मंडल विशेष छापेमारी दल को लेकर फरार आरोपियों की खोजबीन में थे। पुलिस के अनुसार, बीती रात मुख्य आरोपी विमल यादव थाना क्षेत्र के 16 आरडी होकर नेपाल भागने के फिराक में था। लिहाजा पुलिस की पैनी नज़र नेपाल से लगने वाली सभी रास्तों पर थी ।


 16 आरडी के पास घंटों इंतजार के बाद थानाध्यक्ष श्री मंडल की नजर आरोपियों पर गई। पुलिस तुरंत हरकत में आई और  ललकारा। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की ओर भागना चाह रहा था, लेकिन जबतक वे कुछ सोच पाते, तबतक थानाध्यक्ष श्री मंडल ने खुद उसे धर दबोचा। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दिन मृतक प्रभाष कुमार यादव के दरवाजे पर बांस पर लगे एक सीसीटीवी कैमरा को फुलपरास के एसडीपीओ प्रभात कुमार शर्मा ने पुलिस से उतरवाया जिसकी जांच बाँकी है। चर्चा है कि फुटेज के जांचोपरांत घटना की सही जानकारी मिल सकती है। फिलहाल इस संदर्भ में पुलिस कुछ कहने से परहेज कर रही है। वही फुलपरास के एसडीपीओ श्री शर्मा ने पूछने पर कहा कि सीसीटीवी फुटेज की अभी जांच नहीं की गई है, संभवत आज इसकी जांच कर ली जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।