Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 9 मई 2023

डीपीआरओ की अध्यक्षता में पंचायत उपचुनाव को लेकर बैठक

 न्यूज़ डेस्क : मधुबनी

09:05:2023

                                             जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में  समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला पंचायत राज पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार द्वारा पंचायत उप निर्वाचन 2023 के निष्पक्ष एवं सफल आयोजन के लिए गठित विभिन्न कोषांगो की समीक्षा बैठक आहूत हुई।


इस दौरान विभिन्न कोषांगों जिसमें कार्मिक प्रबंधन कोषांग, ईवीएम / बैलट बॉक्स प्रबंधन कोषांग, प्रशिक्षण प्रबंधन कोषांग, परिवहन प्रबंधन कोषांग, मतपत्र / पेपर सील प्रबंधन कोषांग, सामग्री प्रबंधन कोषांग, आदर्श आचार संहिता कोषांग, अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण प्रबंधन कोषांग, प्रेक्षक प्रबंधन कोषांग, विधि व्यवस्था प्रबंधन कोषांग, कंप्यूटराइजेशन/ डिजिटल कैमरा/ कम्युनिकेशन प्रबंधन कोषांग, हेल्पलाइन एवं जन शिकायत प्रबंधन कोषांग, मीडिया प्रबंधन कोषांग, बज्रगृह एवं  मतगणना प्रबंधन कोषांग एवं निर्वाचन  प्रबंधन कोषांग शामिल हैं।


उन्होंने मतदान एवं मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की।



बैठक के दौरान जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने बताया कि पंचायत उप निर्वाचन 2023 के सभी कार्यों का निष्पादन मुख्यता प्रखंड स्तर पर किया जाना है। ऐसे में सभी संबंधित निर्वाची पदाधिकारी (पंचायत) सह प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रखंड स्तर पर भी विभिन्न कोषंगो का गठन कर  पंचायत निर्वाचन 2023 को सफल बनाने के विस्तृत निर्देश दिए जा चुके हैं।


उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू है। ऐसे में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। संज्ञान में आते ही ऐसे किसी भी मामले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


उक्त अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी वंदना कुमारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा, साहब रसूल, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शंभू प्रसाद यादव, जिला परिवहन पदाधिकारी, शशि शेखरण सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।